फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   police officer slapped lawyer and BJP worker leaders protest in response in mirzapur

Mirzapur News: भाजपा कार्यकर्ता को दरोगा ने मारा थप्पड़, धरने पर बैठे पार्टी के नेता; निलंबन के बाद माने लोग

Sat, 20 Sep 2025 05:27 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 20 Sep 2025 05:27 PM IST
सार

Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में भाजपा कार्यकर्ता को दरोगा द्वारा पिटाई किए जाने से नाराज नेताओं ने धरना दिया। मामले में दरोगा को निलंबित किया गया, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ। 

विज्ञापन
police officer slapped lawyer and BJP worker leaders protest in response in mirzapur
धरने पर बैठे भाजपा नेता व कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले में अधिवक्ता व भाजपा नगर मंडल पश्चिमी के महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह के साथ बैंक में दरोगा द्वारा दुर्व्यवहार करते हुए थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। आरोप है कि थप्पड़ मारने के बाद थाने लाकर बैठाया गया। इससे आक्रोशित भाजपा नेताओं ने कटरा कोतवाली का घेराव करते हुए धरना दिया। पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष सोहन श्रीमाली, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल अन्य पदाधिकारी के साथ धरने पर बैठे। बारिश होने के बाद भी भाजपा नेताओं का धरना जारी रहा। मौके पर एएसपी सिटी ने जाकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद एसएसपी सोमेन बर्मा द्वारा दरोगा को निलंबित करने पर दो घंटे बाद धरना समाप्त हुआ।

विज्ञापन

 
क्या है पूरा मामला
नारघाट निवासी कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि वह पंजाब एंड सिंध बैंक में किसी काम से गए थे। वहां पर दरोगा सुनील कुमार राय बैंक की चेकिंग करने पहुंचे। उनको पहचान कर बात किया। कहा कि उनको एमएलसी के यहां किसी कार्यक्रम में देखे हैं। उन्होंने कहा कि एमएलसी के साथ सिपाही रहता है। दरोगा नहीं। पूछा कि आप गाजीपुर से हैं, तो उन्होंने कहा कि बलिया से हैं। इसके बाद पहचानने में गलती होने पर में बैंक काउंटर पर काम के लिए चला गया। 
विज्ञापन


उठक- बैठक करने से मना किया तो मारा थप्पड़
आरोप है कि नाराज दरोगा सुनील कुमार राय ने कृष्ण कुमार सिंह के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उठक- बैठक करने को कहने लगे। इनकार करने पर थप्पड़ मारते हुए गाली देने लगे। घटना कैमरे में रिकॉर्ड है। दरोगा वहां से जीप में बैठाकर थाने लेकर आए। वहां अपराधी के साथ बैठाकर बेल्ट, मोबाइल व पर्स जमा करा दिया। परिवार से बात नहीं करने दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष सोहन श्रीमाली ने कहा कि कटरा कोतवाली के दरोगा द्वारा कार्यकर्ता के साथ दुर्व्यवहार करने पर धरना दिया गया। एसएसपी ने निलंबित कर कार्रवाई की बात कही। पुलिस को चेतावनी है कि गुंडई करना है तो वर्दी उतार कर आओ। कार्यकर्ता के साथ इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं होगा। 

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि बैंक में काम करने गए भाजपा कार्यकर्ता के साथ दरोगा ने दुर्व्यवहार किया। सस्पेंड करने की मांग स्वीकार किया गया। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई। कार्रवाई न होने पर एसएसपी से मिलेंगे। कार्यकर्ता के साथ खड़े रहेंगे। मौके पर पहुंचे एएसपी सिटी नितेश सिंह ने लोगों से बात कर कार्रवाई की बात कही। एसएसपी सोमेन बर्मा द्वारा दरोगा को निलंबित करने की बात कहने पर दो घंटे बाद धरना समाप्त हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed