फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Survey extended by one month, 82577 people found eligible so far

Ballia News: एक माह बढ़ा सर्वे, अब तक पात्र मिले 82577 लोग

Fri, 04 Apr 2025 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Survey extended by one month, 82577 people found eligible so far
पंदह। प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) योजना के तहत पात्र परिवारों के सर्वेक्षण का कार्य अब 30 अप्रैल तक किया जाएगा। आयुक्त ग्राम्य विकास जीएस प्रियदर्शी ने इस बाबत 2 अप्रैल को निर्देश भी जारी कर दिया। पहले सर्वेक्षण कार्य 31 मार्च तक पूरा किया जाना था। सर्वेक्षण की तिथि एक महीने बढ़ने से और अधिक पात्र लाभार्थियों को लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

जिले के 17 ब्लॉकों के 948 ग्राम पंचायतों में लगे 338 सर्वेयरों द्वारा 31 मार्च तक कुल 82577 पात्रों का चयन किया जा चुका है। इसमें सबसे अधिक मनियर ब्लॉक के 7019 लोग शामिल हैं। जबकि पात्रों के चयन के मामले में 6308 लोगों का चयन कर सीयर ब्लॉक दूसरे और 6220 के साथ नवानगर तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन

वहीं बेलहरी ब्लॉक की 31 ग्राम पंचायतों से मात्र 2611 ऐसे व्यक्ति ही आवास के लिए पात्र पाए हैं जो जिले में सबसे कम है। मुरलीछपरा से 5901, बांसडीह से 5739, रसड़ा से 5220, सोहांव से 5182 और बैरिया ब्लॉक से 4776 व्यक्ति आवास के लिए पात्र मिले हैं। वहीं आवास योजना ग्रामीण के लिए सर्वे में पात्र पाए गए योग्य लोगों में चिलकहर ब्लॉक के 4861, हनुमानगंज के 4718, नगरा के 4700, रेवती के 4477, पंदह के 4064, गड़वार के 3915, दुबहर के 3821 और बेरुआरबारी ब्लॉक के 3045 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिदिन औसत सर्वे में पिछड़े नगरा, गड़वार और दुबहर ब्लॉक
आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को पक्का मकान देने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए सर्वे का काम विगत तीन महीने से चल रहा है। सर्वे कार्य में लगाए गए विभागीय कर्मचारी प्राथमिकता के आधार पर सर्वे कर भी रहे थे।
प्रतिदिन औसत सर्वे के मामले में जिले की गति काफी धीमी रही। जिले का प्रतिदिन का औसत सर्वे मात्र 87 रहा। हालांकि कुछ ब्लॉकों की प्रगति काफी अच्छी रही। प्रतिदिन औसत सर्वे के मामले में मुरली छपरा ब्लॉक टॉप पर रहा। यहां हर रोज 236 परिवारों का सर्वे किया गया। इसके अलावा बैरिया में 159, मनियर में 150 और नवानगर में 125 पात्रों का सर्वे हर रोज किया गया।
वहीं सर्वे के मामले में पिछड़े ब्लॉकों में नगरा, गड़वार और दुबहर क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इन ब्लॉकों में प्रति दिन का औसत सर्वे क्रमशः 50, 58 और 85 का ही रहा। इन ब्लॉकों के पिछड़ने की वजह से पात्रता सूची तैयार नहीं हो पाई।

अब तिथि बढ़ने से विभागीय कर्मचारी के साथ पात्र भी राहत महसूस कर रहे हैं। नवानगर बीडीओ विनोद कुमार बिंद ने कहा कि सर्वेक्षण कार्य को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता, निष्ठा व ईमानदारी के साथ पूरा करने का निर्देश संबंधित कर्मचारियों को दिया गया है। यह भी निर्देशित किया गया है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सर्वेक्षण से छूटने न पाये तथा सभी ग्राम पंचायतें ससमय सर्वेक्षण कार्य को पूरा कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed