फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Surhatal will become the center of tourism in the district

Ballia News: जनपद में पर्यटन का केंद्र बनेगा सुरहाताल

Fri, 27 Jan 2023 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jan 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
Surhatal will become the center of tourism in the district
मैरीटार स्थित सुरहाताल में आयोजित बोटिंग के दौरान तैनात नाविक और उपस्थित भीड़। - फोटो : BALLIA
बेरुआरबारी क्षेत्र के मैरीटार में सुरहा ताल के किनारे बने पिकनिक स्पॉट का शुभारम्भ मुख्य अतिथि परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह, विधायक केतकी सिंह एवं अधिकारियों ने सफेद कबूतर और गुब्बारे उड़ाकर किया। वहां बने पर्यटन शेड, आरओ प्लांट, सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण भी किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान सुरहाताल पहुंचे लोगों की भीड़ का उत्साह देखने योग्य था। विभिन्न स्कूलों से आए छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुत किए। इस दौरान जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल, एसपी राजकरण नय्यर, सीडीओ प्रवीण वर्मा आदि भी रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि ग्राम पंचायत मैरिटार को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए नींव पड़ी है। अभी इस पर बड़ी इमारत बनानी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप सुरहाताल को विकसित कर इसकी पहचान ऐसी बनानी है कि प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के कोने-कोने से भी लोग यहां आएंगे। विधायक केतकी सिंह ने मछुआरा समाज का विशेष आभार जताया। भरोसा दिलाया कि यहां रोजगार का सृजन करेंगे। आपकी आय को कई गुना बढ़ाने के लिए हरसंभव पहल करेंगे। अतिथियों ने नौकायन का आनंद लिया। विजय प्रताप सिंह, अरुण सिंह, वीर बहादुर सिंह, अजीत मिश्रा, पिंटू मिश्रा, राजू दुबे आदि थे।
विज्ञापन

नौकायन में विवेक साहनी ने बाजी मारी
सुरहा ताल में मैरीटार पम्प कैनाल के समीप आयोजित नौका दौड़ को देखने के लिए क्षेत्र के हजारों लोगों की भीड़ सुबह से ही उमड़ पड़ी। सुरक्षा व्यस्था में काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, विधायक केतकी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल, एसपी राजकरण नय्यर ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। प्रतियोगिता में मैरीटार तथा बसंतपुर के 18 नाविक शामिल हुए। प्रथम स्थान मैरीटार के विवेक सहनी, द्वितीय भोला साहनी तथा तृतीय बसंतपुर के सतेन्द्र साहनी रहे। दौड़ प्रतियोगिता में मैरीटार के नाविकों का जलवा रहा। विजेताओं को मेडल, कप, नगद पुरस्कार देकर मंत्री ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed