फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Surhatal got lifeline from bird festival

Ballia News: पक्षी महोत्सव से मिली सुरहाताल को संजीवनी

Sat, 10 Dec 2022 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Surhatal got lifeline from bird festival
बसंतपुर ग्राम पंचायत के सुरहाताल में आयोजित सुरहाताल पंक्षी महोत्सव के दौरान उपस्थित लोग तथा नौ - फोटो : BALLIA
बलिया। सुरहाताल की जो रंगत आज से 20 वर्ष पहले थी, शनिवार को ऐसा लगा कि वही रंगत एक बार फिर लौट आई है। तीन दिवसीय सुरहाताल पक्षी महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को हुआ।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सफेद कबूतर और तिरंगा गुब्बारा उड़ाकर इस महोत्सव का शुभारंभ किया। पहले दिन पर्यटकों की भीड़ इस तरफ इशारा कर रही थी कि सुरहाताल अपनी ख्याति के मुताबिक एक बेहतर पर्यटक स्थल के रूप में स्थापित होने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। परिवहन मंत्री ने कहा कि सुरहाताल के विकास के लिए पक्षी महोत्सव का आयोजन एक अच्छी शुरुआत है। इस आयोजन के रूप में आज नींव पड़ी है, अब इस पर बड़ी इमारत बनानी है। कहा कि भरोसा है कि प्रदेश की नहीं, बल्कि देश के कोने-कोने से भी लोग यहां आएंगे।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री ने मछुआरा समाज का विशेष आभार जताया। कहा कि जिला प्रशासन के एक निवेदन पर नाव की पेंटिंग करके उसे बेहतर बनाकर लोगों के मनोरंजन लायक बनाया। मंत्री ने मछुआरों को भरोसा दिलाया कि रोजगार का सृजन करेंगे और आपकी आय को कई गुना बढ़ाने के लिए हरसंभव पहल करेंगे। परिवहन मंत्री ने कहा कि अंतरिक्ष की फोटोग्राफी में भी बलिया सबसे प्रमुख रूप से सुरहाताल का आता है। निश्चित रूप से यह बड़ा पर्यटक स्थल के रूप में होना चाहिए। इस दिशा में यह आयोजन हुआ, जिसके लिए पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की आत्मा भी बधाई दे रही होगी। जिले में जल परिवहन शुरू होने जा रहा है। इसका सबसे अधिक लाभ बलिया को होगा। सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में सबसे अधिक लाभ मिलने की संभावना है। सुरहाताल पक्षी महोत्सव के पहले दिन परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल और एसपी राजकरण नैय्यर समेत अन्य कइयों ने नौकायन का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरहाताल पक्षी महोत्सव के पहले दिन विभिन्न विद्यालयों की बालिकाओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, गुलाब देवी इंटर कॉलेज, रामरती बालिका विद्यालय, रामपुर उदयभान, उच्च प्राथमिक विद्यालय जीराबस्ती, प्राथमिक विद्यालय सागरपाली की बालिकाओं ने मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मंत्री और अधिकारियों के अलावा वहां जुटे पर्यटकों ने भी स्कूली छात्राओं के इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। कला शिक्षक मो. इफ्तेखार की देखरेख में जय विविधता और जीव-जंतुओं पर आधारित पोस्टर प्रदर्शनी की भी सराहना सभी ने की।

नए वर्ष का जश्न बनाने के लिए यह स्थल मशहूर है। यहां काफी मात्रा में लोग आते थे। लेकिन सुरहाताल की स्थिति काफी खराब होने से पर्यटकों का यहां आना बंद हो गया था। सुरहाताल पक्षी महोत्सव कार्यक्रम के बहाने इस स्थल की साफ-सफाई होना निश्चित रूप से नए साल का जश्न मनाने वालों के लिए सुखद पहल है। उधर, जिला प्रशासन का भी यही प्रयास है कि इस स्थल की सुंदरता बढ़ाकर बेहतर पर्यटक स्थल के रूप में स्थापित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed