फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Surgical ward locked due to lack of staff nurse and ward boy

Ballia News: स्टाफ नर्स और वार्ड बॉय की कमी से सर्जिकल वार्ड पर लगा ताला

Sun, 04 Feb 2024 03:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Surgical ward locked due to lack of staff nurse and ward boy
बलिया। जिला अस्पताल में सर्जिकल वार्ड पर ताला लग गया है। वार्ड में भर्ती मरीजों को हड्डी वार्ड में रेफर किया गया है। अस्पताल में स्टाफ नर्स सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के पद के सापेक्ष भारी कमी के चलते अस्पताल प्रशासन ने यह कदम उठाया है। अब हड्डी वार्ड में सर्जिकल, बच्चा वार्ड चलेगा। मरीजों की भीड़ बढ़ने पर उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पद के सापेक्ष कम स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती व मरीजों की ज्यादा भीड़ के कारण स्वास्थ्य व्यवस्था बेपटरी हो गई है। वार्डों में भर्ती मरीजों को बेहतर इलाज नहीं मिल पाने और ट्रामा सेंटर शुरू होने के बाद अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगाए जाने के बाद इमरजेंसी व अन्य वार्डों की व्यवस्था चरमरा गई है। स्टाफ नर्स व वार्ड बॉय को 18 से 20 घंटे ड्यूटी करनी पड़ रही थी। स्टाफ नर्सों ने सीएमएस से मिलकर नर्स को बढ़ाने की मांग की थी, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी तक दे दी थी। मांग के बावजूद स्वास्थ्यकर्मी नहीं मिलने पर अस्पताल प्रशासन ने सर्जिकल वार्ड को बंद कर ट्रामा सेंटर व अन्य जगह स्वास्थ्यकर्मियों की कमी को पूरा किया। कर्मचारियों की कमी से ट्रामा सेंटर की व्यवस्था भी खराब चल रही है। एक वार्ड ब्वाॅय इमरजेंसी व ट्रामा सेंटर दोनों जगह डयूटी दे रहा है।
विज्ञापन


कोरोना काल में बच्चा वार्ड हुआ था शिफ्ट
कोरोना काल में पीकू वार्ड के निर्माण के बाद 36 बेड़ का बच्चा वार्ड बंद कर हड्डी वार्ड में शिफ्ट किया गया। अब सर्जिकल वार्ड के 36 बेड पर भी ताला लग गया, कुल 72 बेड की सुविधा पिछले दो वर्षों में बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पद सापेक्ष उपलब्ध
चिकित्सक 30 29
स्टाप नर्स 28 11
वार्ड ब्वाय 23 14
मरीजों की संख्या कम होने पर सर्जिकल वार्ड को अभी बंद किया गया है। मरीज बढ़ने पर फिर खोल दिया जाएगा। स्टाफ नर्स व वार्ड बॉय की भी कमी चल रही है। -डाॅ. आरडी राम, प्रभारी सीएमएस जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed