फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Surface project stalled due to non-availability of land

Ballia News: जमीन नहीं मिलने से अटकी सरफेस योजना

Thu, 05 Feb 2026 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Surface project stalled due to non-availability of land
बलिया। नगरवासियों को गंगा का शुद्ध जल ट्रीटमेंट कर सप्लाई कराने की योजना ओवरहेड टैंक निर्माण के लिए भूमि न मिलने के कारण अटकी हुई है। दो साल से सरफेस योजना अधर में पड़ी हुई है।
विज्ञापन

इसको लेकर विभाग की परेशानी भी बढ़ने लगी है। गंगा का पानी ट्रीटमेंट कर पाइप लाइन से सप्लाई करने की योजना में शहर से सटे बैरिया मार्ग पर जमुआ गांव में जमीन उपलब्ध हो गई है।
विज्ञापन

जल निगम को ओवरहेड टैंक बनाने की भूमि उपलब्ध नहीं हो पा रही है। अमृत योजना के तहत नगर क्षेत्र में वाटर सप्लाई योजना की स्वीकृति दो साल पहले ही मिल गई थी, लेकिन भूमि उपलब्ध न होने से ट्रीटमेंट प्लांट का डीपीआर तैयार नहीं हो पा रहा था। शासन से यह परियोजना लगभग 250 करोड़ की प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर क्षेत्र का भूमिगत जल पहले ही आर्सेनिक युक्त घोषित किया गया है। इसके बाद भी दूषित पानी पीकर लोग तरह-तरह की बीमारी की चपेट में लोग आ रहे हैं। नगर की आबादी लगभग 1.35 लाख है। पहले ही नगर क्षेत्र का पानी दूषित करार दिया गया है। सरकार की तरफ से शुद्ध वाटर सप्लाई के लिए सरफेस योजना बनाई गई है।
सरफेस पाइप पेयजल योजना के तहत गंगा नदी से पानी लेकर उसे फिल्टर के माध्यम से शुद्ध किया जाएगा। उसके बाद पानी टंकी में जरिए घरों में आपूर्ति की जाएगी, जिससे लोगों को शुद्ध पानी मिलेगा।

जल निगम के एक्सईएन इं. पीयूष कुमार मौर्य ने बताया कि सरफेस वाटर सप्लाई के लिए ओवरहेड टैंक निर्माण के लिए भूमि की तलाश चल रही है। जमुआ में 1.5 हेक्टेयर भूमि पर ट्रीटमेंट प्लांट बनेगा। इसका डीपीआर तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed