फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Supreme Court verdict delighted candidates for teacher recruitment

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शिक्षक भर्ती के अभ्यार्थियों में खुशी

Fri, 27 Nov 2020 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court verdict delighted candidates for teacher recruitment
बलिया। जनपद के 69000 शिक्षक भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों ने सुप्रीम कोर्ट से 60-65 कटऑफ के पक्ष में फैसला सुनाये जाने तथा काउंसलिंग की तिथि 2 से 4 दिसंबर निर्धारित होने की खुशी में लीगल टीम बलिया के सदस्यों ने अकीलुर्रहमान खान के नेतृत्व में एक-दूसरे को केक खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस मौके पर जलालुद्दीन उर्फ जेडी ने चयनित शिक्षकों को केक खिलाकर शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि इस समय देश में हर बच्चे को बेहतर शिक्षा की सख्त जरूरत है और इसके लिए दक्ष शिक्षकों का होना बहुत जरूरी है। ऐसे समय में सुप्रीम कोर्ट ने 60-65प्रतिशत के पक्ष में फैसला सुनाया है। अध्यक्ष अकीलुर्रहमान खां ने बताया कि जिले के चयनित अभ्यर्थियों ने पिछले दो सालों से भर्ती पूर्ण कराने को लेकर समय-समय पर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर उन्हें अपनी पीड़ा से अवगत कराते रहें हैं। इस अवसर पर सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर रोहित सिंह, उत्कर्ष सिंह, आनंद यादव, नंदलाल वर्मा, मृदुल पाण्डेय, आसिफ़ अली, विशाल गुप्ता, प्रवीण राय, अखिलेश ठाकुर, विजेन्द्र पांडेय, शुभम सिंह, मो. कादिर, साहबे आलम, अजीत वर्मा, दानिश जमाल, सर्वेश वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed