फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Supply was disrupted for 10 hours, people of many localities got upset

10 घंटे बाधित रही आपूर्ति, कई मोहल्ले के लोग हुए परेशान

Tue, 07 Jun 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Supply was disrupted for 10 hours, people of many localities got upset
बलिया। नाला निर्माण के लिए सोमवार को कुंवर सिंह चौराहा से विकास भवन के बीच के पोल सोमवार को शिफ्ट किए गए। इसके चलते 10 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। कई मोहल्ले व विकास भवन में पूरे दिन लोग गर्मी से बेहाल रहे। विकास भवन के कार्यालयों में कामकाज भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन

नाला निर्माण की गति काफी सुस्त है। दो दिनों पहले परिवहन मंत्री ने तल्ख तेवर दिखाए। पीडब्लूडी ने कार्यदायी एजेंसी छात्रशक्ति को 15 जून तक कार्य पूरा करने का अल्टीमेटम दिया है। नाला निर्माण में बिजली के 19 पोल बाधक थे, जिनको हटवाया गया। रामदहिनपुरम, तिखमपुर, एसपी कार्यालय, एनसीसी तिराहा, कुंवर सिंह चौराहा, विकास भवन आदि क्षेत्रों की आपूर्ति बंद रही। तिखमपुर से एएसपी आवास तक करीब 300 पोल हटाने हैं। इनमें से 281 पोल हटाए जा चुके हैं। पोल हटाने का कार्य समाप्त होने के बाद ज्योंही आपूर्ति शुरु हुई रामदहिनपुरम कॉलोनी की केबल में आग लग गई। कर्मचारियों ने शटडाउन लेकर ट्रांसफार्मर से केबल को अलग कर आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन

रोजना पांच घंटे की होगी कटौती
पोल शिफ्टिंग कार्य के चलते आज से रोज सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके चलते सिविल लाइन सब स्टेशन से जुड़े आवास विकास, मिड्ढी और सिविल लाइन फीडर पांच घंटे तक बंद रहेंगे। इन फीडरों से जुड़े एनसीसी तिराहा, आवास विकास कॉलोनी, तिखममपुर, शिवविहार कॉलोनी, विवेकानंद कॉलोनी, रामदहिनपुरम कॉलोनी की आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed