{"_id":"6509d2cafd0d7d329c0c180b","slug":"supply-remained-halted-throughout-the-night-in-more-than-50-villages-ballia-news-c-190-1-svns1006-3835-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 50 से अधिक गांवों में पूरी रात रही आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 50 से अधिक गांवों में पूरी रात रही आपूर्ति ठप
विज्ञापन
ऋबलिया। जिले में बिजली आपूर्ति बदहाल हालत में पहुंच गई है। कई इलाकों में नाममात्र की आपूर्ति मिल रही है। सोहाव ब्लॉक के बसंतपुर उपकेंद्र के भरौली फीडर के 22 गांव व रतसर उपकेंद्र के पूर फीडर के 24 गांवों में चार दिनों से आपूर्ति प्रभावित है लेकिन विभागीय अफसर मौन हैं।
जिले में सोमवार को 50 से अधिक गांवों में आपूर्ति पूरी रात ठप रही। सोहांव ब्लॉक अंतर्गत बसंतपुर उपकेंद्र के भरौली फीडर पर तो बीते चार दिनों में मात्र सात घंटे की ही आपूर्ति मिली। इस फीडर से जुड़े 22 गांवों में लगातार तीसरे दिन भी पूरी रात आपूर्ति गायब रही। ग्रामीण उदय कुमार, रामकुमार सिंह, मनोहर आदि का कहना है कि प्रत्येक त्योहार पर इस फीडर पर आपूर्ति ठप रहती है। यही हाल रतसर उपकेंद्र के पूर फीडर का भी रहा और 24 गांवों में पूरी रात आपूर्ति प्रभावित रही।
बताया जाता है इन दो फीडरों की हालत काफी बदहाल है और उपकेंद्र से ही आपूर्ति बंद कर दी जाती है। जबकि उपकेंद्र पर पर्याप्त आपूर्ति रहती है। जर्जर तारों के बदलने को लेकर कई ग्रामीण आंदोलन भी कर चुके हैं लेकिन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।
विज्ञापन
इसके अलावा, अन्य कई ग्रामीण इलाकों में पूरी रात आपूर्ति ठप रही। अधिशासी अभियंता विद्युत नरेंद्र प्रकाश ने बताया कि कुछ फीडरों पर ओवरलोड के कारण आपूर्ति ट्रिप कर जाती है। जर्जर तारों के चलते अक्सर फॉल्ट हो जा रहे हैँ। जल्द ही इसका निराकरण किया जाएगा।