फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Supply affected in more than 50 villages

50 से अधिक गांवों की आपूर्ति प्रभावित

Mon, 04 Oct 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Supply affected in more than 50 villages
बलिया। लगातार बारिश से हुए जलभराव के कारण जिले में बिजली की आपूर्ति भी चरमरा गई है। तीन उपकेंद्रों से पानी निकालने का काम जारी है। कई क्षेत्रों में फॉल्ट को दुरुस्त करने के लिए कर्मियों को मशक्कत करनी पड़ रही है। अभी भी 50 से अधिक गांवों में आपूर्ति प्रभावित है।
विज्ञापन

लगातार बारिश से जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त है। वहीं बिजली की आपूर्ति भी प्रभावित है। उपकेंद्रों के परिसर में जलभराव के कारण अभी भी जिले के 50 से अधिक गांवों की आपूर्ति प्रभावित है। हालांकि विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मोटर लगाकर पानी निकालने व उपकेंदों के अनुरक्षण में जुटे हैं। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता चंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि अधिकांश उपकेंद्रों से पानी निकालने का काम पूरा हो गया है इसमें नगर में स्थित 132 केवीए पावर हाउस भी है। अनुरक्षण कार्य चल रहा है और शाम तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी। इसके अलावा कई इलाकों में तारों के क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति बाधित है जिसे दुरुस्त करने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed