फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   suicide in ballia

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Tue, 08 Jun 2021 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
suicide in ballia
सुखपुरा। थाना क्षेत्र के ग्राम करमपुर में एक भट्ठा के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत सोमवार की रात हो गई। थाना क्षेत्र के कुम्हिया गांव निवासी दिनेश राजभर (26) करमपुर स्थित देवनाथ यादव के भट्ठे पर काम करता था। सोमवार को वह देर रात तक काम करता रहा इसी बीच रात को दिनेश के पिता नंदजी राजभर को भट्ठा मालिक देवनाथ यादव ने फोन करके बताया कि आपका लड़के की मौत हो गई है। यह सुनते ही पूरे घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

परिवार सहित आसपास के लोग भट्ठे पर गए और वहां से पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। दिनेश के पिता नंदजी राजभर ने थाना सुखपुरा को दी तहरीर में कहा है कि मेरे पुत्र की मौत अस्वाभाविक है। इसकी जांच की जाए और दोषी को सजा दी दिलाई जाए। इस बाबत थाना प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा कि युवक के मौत का कारण क्या है। उसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। वैसे इस घटना पर पुलिस नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed