{"_id":"634854592ab57524da4e613c","slug":"suhagins-kept-the-unbroken-good-fortune-karva-chauth-ballia-news-vns678901499","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखंड सौभाग्य को सुहागिनों ने रखा करवा चौथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखंड सौभाग्य को सुहागिनों ने रखा करवा चौथ
विज्ञापन
नगर के गुरुद्वारा रोड स्थित एक निजी आवास पर कारवा चौथ पर्व पर पूजन-अर्चन करती महिलाएं।
- फोटो : BALLIA
बलिया। पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने गुरुवार को करवा चौथ का निर्जला व्रत रखा। विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर वीरावती के कथा का श्रवण किया। देर शाम चंद्रोदय होने पर अर्घ्य अर्पित किया। इसके बाद, परंपरा के अनुसार चलनी से चंद्रमा और पति का दीदार किया। पति के हाथों जल पीकर कारवां को पूरा किया।
सुबह से व्रती महिलाएं पूजन-अर्चन की तैयारी में जुटी रहीं। शाम को शुभ मुहूर्त में स्नान कर सोलह शृंगारों में सज-धज कर पास के मंदिरों पर पूजन-अर्चन किया। इसके बाद, घर पर विधि-विधान से भगवान शंकर, पार्वती और गणेश का पूजन-अर्चन किया। स्वयं या पुरोहित से कथा का श्रवण किया। मान्यता है कि करवा चौथ दो शब्दों से मिलकर बना है। करवा यानी मिट्टी का बर्तन तथा चौथ यानी चतुर्थी। इस दिन मिट्टी के पात्र यानी करवा की पूजा का विशेष महत्व है।
सुहागिनों में सेल्फी की रही होड़
बलिया। पति के स्वस्थ, समृद्धि और दीर्घजीवी होने की कामना को लेकर सुहागिनों ने कठिन व्रत रखा। पूजन-अर्चन के बाद शाम को परम्परा के तहत चलनी में पति और चंद्रमा का दीदार करते समय सेल्फी लेने की होड़ मची रही। स्थिति यह थी कि शाम को चंद्रोदय होते ही सोशल मीडिया में चलनी से पति के दीदार करने की तस्वीरें तेजी से वायरल होने लगी। इसमें अलग-अलग अंदाज व पहनाव व्रत को हाईटेक बना दिया। आधुनिक सोच की महिलाओं ने पति के दीदार की सेल्फी फेसबुक व ट्वीटर पर खूब शेयर किया।