फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Suffocation was confirmed in PM report, FIR after two months

पीएम रिपोर्ट में हुई थी दम घुटने की पुष्टी, दो माह बाद एफआईआर

Thu, 30 Sep 2021 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Suffocation was confirmed in PM report, FIR after two months
बांसडीहरोड । थाना क्षेत्र के टकरसन गांव के समीप बलिया-बांसडीह मार्ग पर दो माह पूर्व घायल मिले युवक की मौत के मामले में पीएम रिपोर्ट में ही दम घुटने से मौत की पुष्टी हुई थी। इसके बाद भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। रिपोर्ट जब परिजनों के हाथ लगी और उन्होंने इसे समझा उसके बाद थाने में तहरीर दी। परिजनों की तहरीर पर दो माह बाद ड्राइवर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

18 जुलाई को टकरसन में खड़ी बस के खलासी को बस चालक और मालिक ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसकी वजह दुर्घटना बताई गई थी। कहा गया था कि बस की छत पर सोते हुए उदय प्रताप सिंह (30) निवासी जाम थाना रसड़ा बिजली के तार की चपेट में आकर घायल हुआ था। अगले दिन जिला अस्पताल में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन

कुछ दिनों बाद जब युवक के घरवालों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली तो पता चला कि युवक की मौत तो दम घुटने से हुई थी। पीएम रिपोर्ट एक-दो दिन के भीतर सीधे पुलिस के पास आती है। ऐसे में पुलिस की ओर से रिपोर्ट को देख स्वयं कोई कार्रवाई नहीं गई, ये कई सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल मृतक की माता सुशीला देवी की तहरीर पर पुलिस ने बस ड्राइवर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएचओ मंटू राम ने बताया कि प्रकरण मेरे यहां से आने के पहले का है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed