फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sue two sons along with father for not giving money for registration

Ballia News: रजिस्ट्री करा पैसा न देने पर पिता संग दो पुत्रों पर मुकदमा दर्ज

Thu, 01 Jun 2023 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Sue two sons along with father for not giving money for registration
बलिया। जनपद में जमीन रजिस्ट्री मामले में धोखाधड़ी के मामले बढ़ गए हैं। इसके बावजूद लोग लापरवाह बने हुए हैं जिसका खामियजा खुद भुगतना पड़ रहा है। पिछले दो-तीन माह में बलिया, बांसडीह, रसड़ा तहसीलों में फर्जी रजिस्ट्री व उसके नाम पर धोखाधड़ी करने काफी मामले आए हैं। इस पर प्रशासन अंकुश नहीं लगा पा रहा है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के न्यू बहेरी निवासी प्रापर्टी डीलर करीमुल्ला खान ने चिलकहर निवासी पिता व दो पुत्रों पर जमीन बैनामा कराने के बाद पैसा न देने व जान से मारने की धमकी का आवेदन कोर्ट में दिया था। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने मंगलवार को तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। करीमुल्ला ने आवेदन में कहा कि प्रापर्टी डीलर का काम करता हूं। चिलकहर मौजा में ब्रिकी के लिए रखी जमीन को खरीदने के लिए शमशेर व उसके पुत्र शहाबुद्दीन व डब्लू से 12 लाख 50 हजार रुपये में तय हुआ। 23 जून 2021 को उपनिबंधक अधिकारी रसड़ा कार्यालय में दस्तावेज लिखवाने के दौरान पैसा मांगने पर बैंक खाते में भेजने की बात की गई। कुछ देर बैंक का लिंक फेल होने की बात कह दूसरे दिन पैसा देने का वादा किया गया। झांसे में लेकर मुझसे रजिस्ट्री करवा लिया। उसके बाद पैसा मांगने पर बार-बार बहाने बनाने लगे। 26 अक्तूबर 2022 को दिमागी चट्टी पर पिता व दोनों पुत्रों से मुलाकात होने पर पैसा मांगने पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। करीमुल्ला ने कहा कि इसकी शिकायत करने के बावाजूद कोई कार्रवाई न होने पर कोर्ट में आवेदन देना पड़ा। इस मामले कोतवाल राजीव सिंह ने कहा कि कोर्ट के निर्देश मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed