फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Subhaspa will defeat BSP and SP: OP Rajbhar

सुभासपा देगी भासपा और सपा को पटखनी : ओपी राजभर

Sat, 19 Nov 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Subhaspa will defeat BSP and SP: OP Rajbhar
मनियर। आवास और शौचालय के लालच में न पड़कर अपने बच्चों को शिक्षित और स्वावलंबी बनाइए। आप का बेटा शिक्षित होगा तो हर दुख दूर कर देगा। अपने हक की लड़ाई लड़ेगा। उक्त बातें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को मनियर स्थित चांदूपाकड़ में कार्यकर्ता सम्मान समारोह में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में एक समान शिक्षा होनी चाहिए। गरीब का बेटा जब सदन में जाएगा तो गरीबों की आवाज बुलंद करेगा। भाजपा, सपा और बसपा पर तंज कसते हुए कहा कि शिक्षा नीति, बेरोजगारी और गरीबी पर किसी पार्टी ने सदन में आवाज नहीं उठाई। आरक्षण का लाभ भी गरीबों नहीं मिल पा रहा है। सुभासपा आपकी आवाज को सदन में उठा रही है। अगले चुनाव में सुभासपा भाजपा और सपा को जबरदस्त पटकनी देगी।
विज्ञापन

निकाय चुनाव में अन्य बड़े नेता आएंगे, प्रलोभन देंगे। इसके पहले कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को 51 किलो की माला, चांदी का मुकुट और पार्टी चुनाव चिह्न छड़ी से सम्मानित किया। रविंदर हट्टी व दिनेश वर्मा ने कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह, बच्चालाल राजभर, ममता राजभर, कुंजन राजभर, शिवनारायण, गुप्तेश्वर, श्रीनिवास, मनु राजभर ने सभा को संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुग्रीव राजभर व संचालन रजनीश श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed