फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Subhaspa demonstrated against the increase in the price of petrochemicals

पेट्रो पदार्थों की मूल्य वृद्धि के विरोध में सुभासपा का प्रदर्शन

Fri, 03 Jul 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Subhaspa demonstrated against the increase in the price of petrochemicals
पेट्रो पदार्थो के मूल्यों वृद्धि सहित दस सूत्रीय मांग को लेकर रसड़ा तहसील में प्रदर्शन करते सुभ? - फोटो : BALLIA
रसडा। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी व भागीदारी संकल्प मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को तहसील परिसर में पेट्रो पदार्थों में हुई मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

इसके पूर्व पार्टी कार्यकर्ता मिरनगंज स्थित सुभासपा केंद्रीय कार्यालय से हाथों में तख्तियां लिये नारेबाजी करते हुऐ तहसील प्रांगण पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल में बढ़ोतरी वापस लेने, आरक्षण में छेड़छाड़ न करने, मेडिकल में भी आरक्षण दिये जाने, दलितों-पिछड़ों एवम अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न रोकने, रोजगार उपलव्ध कराने, आवारा पशुओं के रखरखाव की मुकम्मल व्यवस्था कराने आदि मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुग्रीव राजभर, अवधेश कुमार राजभर, रुद्र प्रताप सिंह, जावेद अंसारी, दिनेश राजभर, श्री भगवान राजभर, वीरेंद्र यादव, राजेश राजभर, रामजी राजभर, कमलेश राजभर, परशुराम, रामराज, मोहन, धनंजय भारती, छेदी राजभर, हिमाशु यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed