फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sub Inspector Line present in case of fake entrapment by keeping ganja

Ballia News: गांजा रखकर फर्जी फंसाने के मामले में उपनिरीक्षक लाइन हाजिर

Sat, 28 Dec 2024 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Sub Inspector Line present in case of fake entrapment by keeping ganja
बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बांसडीहरोड के उपनिरीक्षक ओम नारायण पाठक को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। स्थानीय लोगों ने मनियारी जसाव गांव में बुधवार की रात क्षेत्र पंचायत सदस्य और दुकानदार के घर में दबिश देने व गांजा रखकर फर्जी तरीके से फंसाने के लिए साजिश रचने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

दूसरे बृहस्पतिवार को ग्रामीणों के साथ स्थानीय व्यापारियों और नेताओं ने बांसडीह रोड-सोनवानी मार्ग को दो घंटे तक जाम कर दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि तीनों पुलिसकर्मियों का जब तक निलंबन नहीं किया जाता, जाम खत्म नहीं होगा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस की शह पर गांव में कच्ची शराब भी बेची जाती है। मौके पर पहुंचे बांसडीह सीओ प्रभात कुमार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि तीनों पुलिसकर्मियों की जांच होगी। अगर पुलिस वाले दोषी होंगे तो पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट भेजकर पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीओ की रिर्पोट पर एसपी ने उपनिरीक्षक ओम नारायण पाठक को लाइन हाजिर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed