फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Students will be honored with Inspire Award, registration begins

Ballia News: इंस्पायर अवार्ड से सम्मानित होंगे विद्यार्थी, पंजीकरण शुरु

Tue, 16 Jul 2024 04:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
Students will be honored with Inspire Award, registration begins
माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए इंस्पायर अवॉर्ड शुरू किया गया है। इस अवार्ड लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़े, इसके लिए आइडिया बॉक्स भी लगेंगे।
विज्ञापन

कक्षा छह से 10 तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों को इसके तहत सम्मानित किया जाएगा। शासन की ओर से वर्ष 2024-25 के लिए इंस्पायर अवार्ड के लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई है। इसमें यूपी बोर्ड, सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। जिले में यूपी बोर्ड के 607 व सीबीएसई के 50 से अधिक विद्यालय हैं। इस अवार्ड के लिए इच्छुक विद्यार्थी 20 जुलाई तक पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

विद्यालयों में लगेंगे आइडिया बॉक्स : डीआईओएस देवेंद्र कुमार गु़प्ता ने बताया कि इंस्पायर अवार्ड का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में नई सोच को विकसित करना है। शासन की मंशा है कि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं इसमें प्रतिभाग करें। साथ ही अवॉर्ड को लेकर नए-नए आइडिया दें। इसके लिए विद्यालयों में आइडिया बॉक्स लगाया जाएगा। विज्ञान शिक्षक बॉक्स से प्राप्त आइडिया का चयन करेंगे। बेहतर आइडिया पोर्टल पर अपलोड होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी होंगे नामित
डीआईओएस ने बताया कि इंस्पायर अवॉर्ड की प्रक्रिया देखने के लिए विज्ञान प्रवक्ता को नोडल अधिकारी नामित किया जाएगा। इसके साथ ही मोटिवेशनल शिक्षकों को भी चुना जाएगा। ये बच्चों को इंस्पायर अवार्ड के लिए प्रेरित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed