फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Students raised slogans against the college administration

कालेज प्रशासन के विरूद्घ छात्रों ने की नारेबाजी

Mon, 20 Dec 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Students raised slogans against the college administration
पूर्व महामंत्री के तबीयत बिगड़ने के बाद पुलिस वाहन से अस्पताल ले जाते छात्र। - फोटो : BALLIA
रामगढ़/दयाछपरा/दुबहर। पीजी कॉलेज दुबेछपरा में सोमवार को पर्चा दाखिला करने आए प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को उस समय निराशा हाथ लगी, जब उन्हें पता चला कि अपरिहार्य कारणों से छात्रसंघ चुनाव अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। इसके बाद आक्रोशित छात्रों ने महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की ।
विज्ञापन

छात्र नेताओं का कहना था कि रविवार को महाविद्यालय के निर्धारित काउंटर से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, कला संकाय मंत्री आदि पदों के लिए फॉर्म दिए गए और शुल्क जमा कराया गया साथ ही मतदाता सूची भी दी गई। आज हम अपने समर्थकों के साथ जब नामांकन कराने आए तो चुनाव स्थगित कर दिया गया। आक्रोशित छात्रों का रुख देख प्राचार्य ने एसडीएम बैरिया को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसडीएम बैरिया अभय सिंह, क्षेत्राधिकारी बैरिया अशोक मिश्र, थानाध्यक्ष दोकटी दिनेश पाठक, थानाध्यक्ष रेवती रामायण सिंह आदि ने महाविद्यालय के कैंपस से छात्रों को बाहर निकलवा दिया। इसके बाद छात्रों ने एनएच-31 पर चक्काजाम कर दिया और तत्काल छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य व महाविद्यालय प्रशासन चुनाव अधिकारी से स्थिति समझने के बाद एसडीएम अभय सिंह सड़क पर जाम लगाने वाले छात्रों से वार्ता के लिए पहुंचे। इस दौरान छात्रों ने आरोप लगाया कि भाजपा के मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के लिए सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था हो जा रही है और छात्रसंघ चुनाव संपन्न कराने के लिए व्यवस्था नहीं है। यह जिला प्रशासन द्वारा अन्याय हैं। एसडीएम अभय कुमार सिंह ने छात्रों से आश्वासन दिया कि आज शाम को बलिया में छात्रसंघ चुनाव के लिए ही प्रशासनिक बैठक हो रही है। उस मीटिंग में मैं आपका प्रतिनिधि बनकर सारी बातें बताऊंगा और मेरा पुरजोर प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द हमारे तहसील क्षेत्र के पीजी कॉलेज दुबेछपरा हुआ पीजी कॉलेज सुदिष्ट पुरी में छात्र संघ के चुनाव के लिए तिथि शीघ्रता शीघ्र घोषित कर दिया जाए। इस मौके पर ओम प्रकाश उर्फ लालू यादव, सोनू गुप्ता, सीताराम तिवारी, वरुण मिश्र, सोनू कुमार, प्रकाश पासवान, अभिराज गुप्ता, राधेश्याम कुशवाहा, आनंद यादव, रोहित गुप्ता, सर्वजीत कन्नौजिया आदि सैकड़ों छात्र मौजूद रहे। उधर, कमला देवी बाजोरिया डिग्री कॉलेज दुबहर में छात्रसंघ चुनाव स्थगित होने के बाद छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। छात्रनेताओं ने शासन-प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारे लगाए। इसके बाद कालेज के प्रवेश द्वार पर धरने पर बैठ गए। मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष आरके सिंह द्वारा समझाने पर सभी छात्र अपने - अपने घर चले गए।
विज्ञापन

-------------------
बाइक जुलूस निकाल छात्रों ने किया प्रदर्शन
रसड़ा। मथुरा महाविद्यालय गेट पर नामांकन के दिन छात्रसंघ चुनाव स्थगित किये जाने की नोटिस चस्पा होते ही छात्र नेताओं में मायूसी छा गयी। आक्रोशित छात्र नेताओं ने कालेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बाइक जुलूस निकाल प्रदर्शन किया। उधर, कालेज प्रशासन गेट पर चुनाव स्थगित का नोटिस चस्पा कर गेट बंद कर फरार हो गये। गेट बंद होने से छात्र नेता स्कूल प्रशासन पर आक्रोशित दिखे। छात्र नेताओं के जुलूस से नगर जाम के झाम से कराहता नजर आया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार प्रभात कुमार सिंह एवं कोतवाल राजीव सिंह ने आक्रोशित छात्र नेताओं को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------

छात्रसंघ चुनाव के नामांकन रद्द होने के बाद छात्रों के प्रदर्शन के दौरान जाम में फंसी एंबुलेंस।

छात्रसंघ चुनाव के नामांकन रद्द होने के बाद छात्रों के प्रदर्शन के दौरान जाम में फंसी एंबुलेंस।- फोटो : BALLIA

नगर के सतीशचंद्र कालेज के सामने छात्रों द्वारा किया गया सड़क जाम तथा जाम में फंसी रोडवेज बसे।

नगर के सतीशचंद्र कालेज के सामने छात्रों द्वारा किया गया सड़क जाम तथा जाम में फंसी रोडवेज बसे।- फोटो : BALLIA

नगर के टीडी कालेज में छात्रसंघ चुनाव के नामांकन रद्द होने के बाद छात्रों से वार्ता करते नगर मजिस्

नगर के टीडी कालेज में छात्रसंघ चुनाव के नामांकन रद्द होने के बाद छात्रों से वार्ता करते नगर मजिस्- फोटो : BALLIA

अमर नाथ मिश्र पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव के नामांकन रद्द होने के बाद एनएच-31 जाम करते छात्र।

अमर नाथ मिश्र पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव के नामांकन रद्द होने के बाद एनएच-31 जाम करते छात्र।- फोटो : BALLIA

दूबेछपरा स्थित एनएच-31 जाम कर रहे छात्रों को समझाते बैरिया एसडीएम अभय कुमार सिंह।

दूबेछपरा स्थित एनएच-31 जाम कर रहे छात्रों को समझाते बैरिया एसडीएम अभय कुमार सिंह।- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed