फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Students protest against the demand to open the hostel

छात्रावास खुलवाने की मांग को लेकर छात्रों ने दिया धरना

Fri, 27 Nov 2020 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Students protest against the demand to open the hostel
बलिया। राजकीय अनुसूचित जाति बालक/ बालिकाओं का छात्रावास खुलवाने की मांग को छात्र कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। धरना सभा को संबोधित करते हुए राजकुमार भारती ने कहा कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय, कोचिंग संस्थाए अब संचालित हो रही है। लेकिन हम लोगों का छात्रावास अब तक नहीं खोला गया है। प्रियंका भारती ने कहा कि हम लोगों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। अजय अंबेडकर ने कहा कि छात्रावास खुुलवाने की मांग को लेकर विगत दिनों संबंधित अधिकारी सहित जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन के साथ ही पत्रक भी सौंपा गया। इसके बाद भी हम लोगों का छात्रावास अब तक नहीं खोला गया। उन्होंने चेताया कि यदि हम लोगों का छात्रावास दो दिनों के अंदर नहीं खोला जाता है तो हम लोग आमरण अनशन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर कुमारी ज्योति, सुशील कुुर, रणधीर कुमार, सूर्यप्रताप, लालचंद्र, नितेश कुमार, राकेश, विनय, रिंकू राठौर, राजू, पंकज गौतम, धर्मशीला, प्रियंका, नम्रता, आरती, नेहा सुभाष, कुमारी एकता, कुमारी प्रियंका, विवेक, दिवाकर, हृदय नारायण, सुजीत कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed