फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Students protest against mismanagement in Women's Hospital

महिला अस्पताल में दुर्व्यवस्था के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन

Thu, 10 Nov 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Students protest against mismanagement in Women's Hospital
बलिया। जिला महिला अस्पताल में व्याप्त दुर्व्यवस्था के खिलाफ बृहस्पतिवार को छात्रों ने सीएमएस ऑफिस के सामने धरना दिया। आठ सूत्रीय पत्रक सीएमएस को सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। इसके पूर्व, सामाजिक कार्यकर्ता रिपुन्जय रमण पाठक ने आरोप लगाया कि जिला महिला अस्पताल में प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं का अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहा। इस समस्या को लेकर कई बार उच्चाधिकारियों को शिकायत की गई, लेकिन इसका समाधान नहीं हुआ। एक तरफ सरकार जहां स्वच्छता अभियान चलाकर देश को स्वच्छ और स्वस्थ बनाना चाहती है। वहीं, दूसरी तरफ महिलाओं को शौच के लिए पिंक शौचालय की व्यवस्था नहीं होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ब्लड जांच लगभग 20 दिनों से बाधित है। उसके लिए गरीब मरीजों का दोहन किया जा रहा है। जिला महिला अस्पताल में एक महिला पुलिस बूथ या चौकी स्थापित करने की मांग की। छात्रनेताओं ने कहा कि मांगे पूरी नहीं हुई तो वृहद आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित चौबे, लक्ष्मी पंडित, मनीष राय टिंकू, जुबेर खान, राजू वर्मा, भीम यादव, निखिल परमार, बबलू यादव, हेमंत मिश्रा, मोहित गुप्ता, एजाज अहमद, रंजन, आकाश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed