फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Students performed in block level sports competition

Ballia News: ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 10 Dec 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Students performed in block level sports competition
बांसडीह ब्लाक के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौर - फोटो : BALLIA
बांसडीह। जूनियर हाईस्कूल परिसर में शनिवार को प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील चौबे ने दीप प्रज्ज्वलित और मां सरस्वती के चित्र पर फूल चढ़ाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

बांसडीह ब्लॉक के 118 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया। उच्च प्राथमिक के सौ मीटर दौड़ में खरौनी के अप्पू, बालिका में निशा, दो सौ मीटर बालक में केवटलिया के आशीष और बालिका में खरौनी की निशा, 500 मीटर दौड़ बालिका में सेरिया की प्रिंयका और बालक में केवटलिया के आशीष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालयों में 50 मीटर दौड़ में बालक में अप्पू, बालिका में निशा, सौ मीटर दौड़ बालक में बजरंगी, बालिका में संध्या तथा दो सौ मीटर दौड़ में बालक में बिट्टू, बालिका में सुंदरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्राथमिक बालिका में टीएस बंधा खरौनी और बालक में केवटलिया चौबे तथा उच्च प्राथमिक बालक में केवरा व बालिका में कस्तूरबा स्कूल ने जीत दर्ज किया। दोनों वर्ग के बच्चों ने दौड़, कबड्डी, लंबीकूद, खो-खो आदि खेलों में अपना प्रदर्शन किया। टीम और बच्चों को प्रमाणपत्र, मेडल और शील्ड देकर खंड शिक्षा अधिकारी ने सम्मानित किया। इस मौके पर राजेश दूबे, एहशानुल हक, गिरीश वर्मा, वेदप्रकाश, अर्जुन, केके सिंह, हरेराम सिंह, घनश्याम चौबे, जयप्रकाश, शर्मानाथ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed