फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Students created ruckus for smartphones

Ballia News: स्मार्टफोन के लिए छात्रों ने किया हंगामा

Wed, 21 Feb 2024 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Students created ruckus for smartphones
बैरिया। श्रीअमरनाथ पीजी कॉलेज दुबे छपरा के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को बैरिया तहसील पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद उप जिलाधिकारी बैरिया सुनील कुमार को ज्ञापन सौंपा। स्मार्टफोन वितरण में महाविद्यालय पर धांधली और उदासीनता का आरोप लगाया। उप जिलाधिकारी ने सभी छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरण का भरोसा दिया। तब जाकर वे शांत हुए।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत सरकार स्मार्टफोन का वितरण करा रही है। ऐसे में महाविद्यालय के उदासीनता से सन 2022-2023 के 606 छात्रों में मात्र 386 छात्रों को स्मार्टफोन वितरण किया गया है। शेष छात्रों के साथ भेदभाव किया गया है। उनको स्मार्टफोन नहीं दिया गया है। तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं का भी स्मार्टफोन अब तक नहीं आया है। ये महाविद्यालय की घोर लापरवाही है। छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय व जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए उप जिलाधिकारी से मांग की कि सभी छात्र-छात्राओ को स्मार्टफोन वितरित किया जाए। छात्र-छात्राओं के सामने ही उप जिलाधिकारी ने प्राचार्य डॉ. गौरी शंकर दुबे से दूरभाष पर बात की और पूछा कि ऐसा क्यों हो रहा है। उन्होंने बताया कि स्मार्टफोन के लिए विश्वविद्यालय को पत्राचार किया गया है। शीघ्र ही स्मार्टफोन मंगा कर वितरित कर दिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में देवराज पांडे, विमलेश कुमार सिंह, कुंअर अमूल सिंह, अंशुमान प्रताप सिंह, सुलेखा कुमारी, काजल, अंकिता, अंजलि, आकाश कुमार, वंदना, अमृता, चंदन, मंजू वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed