फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Students call off curfew and Ballia shutdown after assurance from DM.

Ballia News: डीएम से आश्वासन के बाद छात्र कर्फ्यू और बलिया बंद स्थगित

Fri, 09 Oct 2026 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Students call off curfew and Ballia shutdown after assurance from DM.
जिला​धिकारी कार्यालय में बलिया बंदी को स्थगित करने और छात्रों की मांगे पूर्ण करने के लिए वार्ता
बलिया। किसानों का कृषि ऋण, छात्रों को टैबलेट का वितरण, छात्रवृत्ति की धनराशि बढ़ाने के लिए छात्र कर्फ्यू और बलिया बंद का निर्णय छात्रों ने स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

छात्रों और किसानों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में बृहस्पतिवार को छात्र नेताओं और जिलाधिकारी के बीच वार्ता हुई। जिलाधिकारी ने छात्र नेताओं के समक्ष प्रमुख सचिव से टेलीफोन पर वार्ता कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्र नेताओं ने शुक्रवार को प्रस्तावित बलिया बंद और छात्र कर्फ्यू स्थगित करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

वार्ता के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि एमएलसी चुनाव की आचार संहिता समाप्त होते ही छात्रों को टैबलेट का वितरण कर दिया जाएगा। किसानों की कर्जमाफी के संबंध में उन्होंने कहा कि यह शासन स्तर का विषय है। किसानों के कर्ज माफ करने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा जा चुका है। छात्र नेताओं ने फीस वृद्धि के कारण छात्रवृत्ति की धनराशि बढ़ाने की मांग भी रखी। इस पर जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झुन्नू सिंह के नेतृत्व में पहुंचे छात्र नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के आश्वासन पर संतोष जताया और शुक्रवार को प्रस्तावित बलिया बंद एवं छात्र कर्फ्यू स्थगित करने की घोषणा की। वार्ता के दौरान छात्र नेता अविनाश सिंह नंदन, पूर्व अध्यक्ष राहुल मिश्रा, मिथिलेश यादव मोती, आदित्य योगी, रितेश पांडेय, भोला पांडेय आजाद, प्रभात मौर्य, प्रमोद यादव, विशाल पाठक सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed