{"_id":"59b56f074f1c1bea7f8b59f5","slug":"students-blow-the-effigies-of-xen","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने एक्सईएन का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने एक्सईएन का पुतला फूंका
ballia
Updated Sun, 10 Sep 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
शहीद पार्क में बिजली विभाग का पुतला फूंकते छात्रनेता।
- फोटो : ballia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर रविवार को छात्रों तथा व्यापारियों ने शहीद पार्क में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता का पुतला फूंका। आंदोलन की अगुवाई कर रहे छात्र नेता रिपुंजय रमन पाठक ने कहा कि भीषण गर्मी के महीने में पिछले कई दिनों से अंधाधुंध कटौती की जा रही है और इसको लेकर जनप्रतिनिधियों की उदासीनता भी बनी हुई है।
कहा कि नगरीय क्षेत्र में 24 घंटे सप्लाई का दावा करने वाला बिजली विभाग चार-पांच घंटे भी लगातार आपूर्ति नहीं दे रहा है।
अंधाधुंध कटौती के चलते लोग परेशान हैं और यही हाल ग्रामीण इलाकों में भी है। कहा कि बिजली कटौती नहीं रुकी तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर प्रिंस पांडेय, राज भारती, अनंत पांडेय, सुमंत यादव, अंकित तिवारी, राजू वर्मा, धनु यादव, मंगलम तिवारी, अविनाश ओझा, सुशील यादव, दीपक ओझा, बिट्टू पटेल, कन्हैया अग्रवाल, दानिश अंसारी, मिथिलेश कुमार आदि रहे।