{"_id":"6151f23e8ebc3efb81403f56","slug":"students-arrived-to-give-test-in-other-s-name-warning-ballia-news-vns614044717","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे के नाम पर टेस्ट देने पहुंचे छात्र, चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे के नाम पर टेस्ट देने पहुंचे छात्र, चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुखपुरा। इंटर कॉलेज सुखपुरा में सोमवार को विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं में एनसीसी कैडेटों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया में फिजिकल टेस्ट, दौड़ एवं लिखित परीक्षा से अभ्यर्थियों को गुजारना पड़ा। सीनियर डिवीजन में 45 कैडेटों का चयन किया गया, जबकि छात्राओं के सीनियर विंग में 22 छात्राओं का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया में कुल 400 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
दूसरे के नाम पर चयन प्रक्रिया में शामिल लगभग एक दर्जन छात्रों को पकड़ने के बाद विद्यालय प्रशासन ने चेतावनी देकर छोड़ दिया। विद्यालय प्रशासन की ओर से चयन के मद्देनजर थाना सुखपुरा को लिखित सूचना देने के बावजूद सुरक्षा के नाम पर एक भी कांस्टेबल की तैनाती नहीं की गई थी। इसके कारण शिक्षकों को चलन प्रक्रिया में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा।
चयन प्रक्रिया में लेफ्टिनेंट अजय प्रताप सिंह, नायब सूबेदार दलजीत सिंह, हवलदार नरसिंह एवं नायब सूबेदार सुरेंद्र कुमार शामिल रहे। प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक विनय कुमार सिंह, विशाल सिंह, जयशेर सिंह का भी योगदान रहा। प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार सिंह ने चयनित एनसीसी कैडेटों को बधाई दी।