फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Student union inauguration ceremony

युवाओं को दहेजरहित शादी का दिलाया संकल्प

Sun, 30 Jun 2019 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Student union inauguration ceremony
नगर के सतीशचंद्र कालेज आयोजित छात्रसंघ उद्घाटन के दौरान सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त को 51 किलो का मा? - फोटो : BALLIA
बलिया। समाज और देश के विकास में युवाओं की भूमिका अहम होती है। विद्यालयों को समाज की प्रत्येक विसंगति को दूर करने की दिशा में न सिर्फ चिंतन करना होगा बल्कि इस दिशा में आगे आकर लोगों को जागरूक करना होगा। विद्यार्थी दहेज मुक्त शादी कर समाज को प्रेरित करें। ऐसा करने में लोग चैतन्य होंगे। ये बातेें सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने रविवार को नगर के सतीश चंद्र कॉलेज के सभागार में छात्रसंघ उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही।
विज्ञापन

छात्रसंघ का उद्घाटन सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और विशिष्ट अतिथि आनंद स्वरूप शुक्ल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान सांसद ने कहा कि कॉलेज में छात्रावास एवं छात्रसंघ भवन की व्यवस्था अपनी निधि से करेंगे। विशिष्ट अतिथि आनंद स्वरूप शुक्ल ने कहा कि छात्र-छात्राएं आधुनिक शिक्षा एवं अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने में आगे आएं। छात्र संघ के पदाधिकारियों को युुवा होने के नाते यह संकल्प लेना होगा कि जब भी वे वाहन चलाए, हेलमेट पहनकर ही चलें। बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने युवा पिता-पुत्र, भाई-भाई, मां-बेटा के संबंधों को पुरातन व्यवस्था प्रभु श्रीराम के आदर्शों के अनुरूप अपने जीवन में उतारने का संकल्प लें। इस मौके पर छात्र संघ के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि ने तथा विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्रम, स्मृति चिह्न तथा 51 किलो की माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर छात्र संघ के अध्यक्ष आदर्श प्रताप सिंह, सचिन दूबे, करण सिंह, अवधेश चौबे, सर्वजीत मौर्य, अजय तिवारी आदि ने अतिथियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। अध्यक्षता आदर्श प्रताप सिंह तथा संचालन पूर्व अध्यक्ष रोहित कुमार चौबे ने किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष अरविंद चौबे, अवनीश शुक्ल, मनोज पांडेय, अवनीशचंद गर्ग, सोनू शुक्ल, घनश्याम चौबे, अंजनीलाल चौबे, आलोक सिंह, ज्ञान प्रकाश पांडेय, छोटू यादव, सुरेश यादव, नबी यादव, पिंटू यादव, अभिषेक, सुमित मिश्र, रत्नेश पांडेय, अंबादत्त पांडेय, छोटू उपाध्याय, चंदन ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सफलता के लिए लक्ष्य तय करें युवा : बलिया। नगर के मुरलीमनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वर्ष 2018-19 के छात्र संघ का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और विशिष्ट अतिथि नगर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल, सिकंदरपुर विधायक संजय यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर सांसद ने कहा कि युवा संकल्पित होकर किसी कार्य को करें। लक्ष्य बनाकर चलेेंगे तो सफलता मिलेगी। उन्होंने छात्र राजनीति में विचारों की लड़ाई लड़ने की अपील की। कहा कि पर्यावरण रक्षा करना तथा बिना दहेज के शादी करने का संकल्प हम सभी को लेना होगा। उन्होंने महाविद्यालय की तमाम समस्याओं को तत्काल प्रभाव से दूर करने का आश्वासन दिया। विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल ने कहा कि बलिया के नौजवानों में बहुत ऊर्जा है। अपनी ऊर्जा का सदुपयोग कर अच्छे पदों को सुशोभित करने का काम युवा करें। साथ ही टीडी कालेज के समस्त समस्याओं को हर समय सहयोग करने का विश्वास दिलाया। विधायक संजय यादव ने विश्वास दिलाया कि युवा अपने उच्च विचारों को लेकर समाज में जाए तो समाज में उनके प्रति अच्छी धारणा बनेगी। उन्होंने सत्य विचार की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। इस मौके पर लोकगीत गायक गोपाल राय, प्रियंका पायल ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर छात्र राजनीति के पितामह तथा पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू, शिप्रांत सिंह गौतम, राहुल सिंह, अमित रंजन यादव, राजा भैया प्रशांत यादव, रजनीश सिंह, विशाल वर्मा, अमरेश सिंह, अमरीतेश वर्मा, विशाल वर्मा, अमरजीत सिंह आदि रहे। संचालन वेदप्रकाश वर्मा तथ अध्यक्षता सुधीर मौर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
देश में हुए परिवर्तन में जिला रहा आगेे: रामगोविंद : सिकंदरपुर। श्री बजरंग पीजी कॉलेज दादर आश्रम के छात्रसंघ का उद्घाटन रविवार को मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में जितने भी परिवर्तन हुए हैं, उसमें बलिया सबसे आगे रहा है। उन्होंने जेपी आंदोलन की स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि जब बागी तेवर के छात्र नेता अडिग होकर निर्णय लेता है तो उसके आगे कोई भी सरकार नहीं टिकती है। आज देश जिस स्थिति से गुजर रहा है, जरूरत है एक बड़े आंदोलन की। ताकि इस देश को पुन: गुलाम होने से बचाया जा सके। पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि देश और दुनिया में जितने भी क्रांति या परिवर्तन हुए सभी नौजवानों ने किया है। दादर डिग्री कालेज का समाजवादी विचारधारा से गहरा रिश्ता रहा है। इस महाविद्यालय में मुलायम सिंह, जनेश्वर मिश्र, शरद यादव, शतरुद्ध प्रकाश जैसे लोगों ने समय-समय पर नौजवानों का मार्गदर्शन किया है। इस मौके पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अवनीश यादव, मनोज यादव काका, जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान, पूर्व विधायक जेपी अंचल, जिला पंचायत के सदस्य शिवजी यादव त्यागी, अनंत मिश्रा, रामजी यादव, भीष्म यादव, सीपी यादव, खुर्शीद आलम, सजंय यादव, मुनिलाल यादव, त्रिलोकी यादव, दिग्विजय सिंह, हरिंदर पासवान, ओपी यादव आदि रहे । अध्यक्षता प्राचार्य उदय पासवान एवं संचालन रवि यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed