फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Student riding a bike died after colliding with a tree, dead body lying on the roadside all night

Ballia News: पेड़ से टकराकर बाइक सवार छात्र की मौत, रातभर सड़क किनारे पड़ा रहा शव

Fri, 28 Feb 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Student riding a bike died after colliding with a tree, dead body lying on the roadside all night
बेरूआरबारी। सुखपुरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत धनौती निवासी प्रिंस राम (18) पुत्र श्रीकांत राम की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

बुधवार को दलित बस्ती में तिलक का कार्यक्रम था। इसमें बगल के गांव बभनौली से आए किसी रिश्तेदार को रात लगभग दस बजे के बाद छोड़ने गया था। वापसी में गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी बृहस्पतिवार की भोर में बगल के गांव गोपालपुर कला की महिलाएं जब रोड पर टहलने आईं तब हुई। लाश देखकर गांव में सूचना दी। गांव के लोग एकत्रित हुए तो युवक की पहचान ग्राम पंचायत धनौती निवासी प्रिंस राम पुत्र श्रीकांत राम के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंस अपनी तीन बहनों और दो भाई में चौथे नंबर का था। कक्षा 12वीं का छात्र था। उसके पिता शक्ति नगर में प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं। बड़े भाई अभिषेक की शादी हो गई हैं, जबकि छोटी बहन ज्योति की शादी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed