फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Student leaders start hunger strike to start teaching work in colleges

Ballia News: महाविद्यालयों में शिक्षण कार्य शुरु कराने के लिए छात्रनेताओं का भूख हड़ताल शुरु

Mon, 05 Dec 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Student leaders start hunger strike to start teaching work in colleges
बलिया। पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के तत्वावधान सतीश चंद्र कालेज के एक शिक्षक की बर्खास्तगी के साथ गिरफ्तारी की मांग को छात्रनेताओं ने नगर के टीडी कालेज चौराहा के समीप भूख हड़ताल सोमवार से शुरू कर दी।
विज्ञापन

इस दौरान उपस्थित छात्रों को संबोधित करते पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल मिश्रा ने कहा कि जब तक छात्र-छात्राओं से लिया गया एक हजार रुपया वापस नहीं किया जाता और महाविद्यालयों में सुचारु रूप से पठन-पाठन शुरू नहीं होगा, हमलोगों की हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू ने कहा कि कॉलेज प्रांगण में ऐसे गालीबाज भ्रष्ट शिक्षक को कतई छात्र संघर्ष समिति बर्दाश्त नहीं करेगा। शिक्षक जो हड़ताल पर बैठे हैं, उनका तो वेतन प्रतिदिन का बन रहा है और वह पढ़ा नहीं रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र से छात्र अपना किराया लगाकर आ रहे हैं और बिना पढ़ाई किए घर वापस जा रहे। इसे किसी भी कीमत पर छात्रसंघ बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने मांग की कि महाविद्यालयों में जल्द से जल्द पठन पाठन शुरू किया जाए नहीं तो छात्र उग्र आंदोलन के बाध्य होंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, गोपाल सिंह, अरुण सिंह एक स्वर में कहा कि छात्रों के साथ शिक्षकों द्वारा किए गए दुर्व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और तत्काल सभी महाविद्यालयों में पठन-पाठन शुरू नहीं किया गया तो हमलोग सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर चंद्रशेखर सिंह, मिथिलेश यादव मोती, शिप्रांत सिंह, प्रमोद यादव, यशजीत सिंह, आदित्य प्रताप सिंह, सूरज गुप्ता, राजदीप सिंह आदर्श मिश्र, हेमंत यादव छात्रनेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed