{"_id":"63c27e01b2481a170616718c","slug":"student-leader-dies-due-to-electrocution-manan-dubey-was-the-general-secretary-of-td-college-ballia-2023-01-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ballia: करंट लगने से छात्रनेता की मौत, रॉड से नाली की सफाई करते समय एचटी तार की चपेट में आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia: करंट लगने से छात्रनेता की मौत, रॉड से नाली की सफाई करते समय एचटी तार की चपेट में आए
Sat, 14 Jan 2023 08:47 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 14 Jan 2023 08:47 PM IST
सार
गाजीपुर के अमवा गांव निवासी मनीष दुबे उर्फ मनन दुबे मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज में महामंत्री रह चुके थे। इसके अलावा वह समाजवादी पार्टी में भी विभिन्न पदों पर रह चुके थे। नई बस्ती स्थित अपने वर्तमान आवास पर मनन दुबे शनिवार सुबह छत पर सफाई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान बिजली की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
मृतक मनीष दुबे उर्फ मनन दुबे मुरली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया स्थित मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज के पूर्व महामंत्री एवं छात्रनेता मनन दुबे की शनिवार को गड़वा रोड स्थित निधरिया नई बस्ती आवास पर करंट लगने से मौत हो गई। करंट लगने से छात्र नेता की मौत की खबर लगते ही जिला अस्पताल में शुभचिंतकों की भीड़ जमा हो गई। मनन दुबे के निधन से सभी अवाक रह गए।
विज्ञापन
गाजीपुर के अमवा गांव निवासी मनीष दुबे उर्फ मनन दुबे मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज में महामंत्री रह चुके थे। इसके अलावा, वह समाजवादी पार्टी में भी विभिन्न पदों पर रह चुके थे। गड़वार रोड के निधरिया नई बस्ती स्थित अपने वर्तमान आवास पर मनन दुबे शनिवार सुबह छत पर लोहे के रॉड से नाली की सफाई का कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रहे एचटी लाइन की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौत हो गई। आसपास के लोग उन्हें एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जिला अस्पताल में उनके शव को पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान सपा और छात्रनेताओं के साथ ही विभिन्न दलों के लोगों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
मनन दुबे की मौत पर समाजवादी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर शोक संवेदना जताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।