फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Student leader died due to electrocution

Ballia News: करंट लगने से छात्र नेता की मौत

Sat, 14 Jan 2023 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Student leader died due to electrocution
बलिया। मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज के पूर्व महामंत्री एवं छात्रनेता मनन दुबे की शनिवार को गड़वा रोड स्थित निधरिया नई बस्ती आवास पर करंट लगने से मौत हो गई। करंट लगने से छात्र नेता की मौत की खबर लगते ही जिला अस्पताल में शुभचिंतकों की भीड़ जमा हो गई। मनन दुबे के निधन से सभी अवाक रह गए।
विज्ञापन

गाजीपुर के अमवा गांव निवासी मनीष दुबे उर्फ मनन दुबे मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज में महामंत्री रह चुके थे। इसके अलावा, वह समाजवादी पार्टी में भी विभिन्न पदों पर रह चुके थे।
विज्ञापन

गड़वार रोड के निधरिया नई बस्ती स्थित अपने वर्तमान आवास पर मनन दुबे शनिवार सुबह छत पर लोहे के राड से नाली की सफाई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रहे एचटी लाइन की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौत हो गई। आसपास के लोग उन्हें एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जिला अस्पताल में उनके शव को पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान सपा और छात्रनेताओं के साथ ही विभिन्न दलों के लोगों का तांता लगा रहा। मनन दुबे की मौत पर समाजवादी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर शोक संवेदना जताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed