फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   student commits suicide due to frustrated by father scolding for losing money in online game at ballia

Ballia News: छात्र ने ऑनलाइन गेम में गंवाए पैसे, पिता ने डांटा तो फंदे से लटककर मौत को लगाया गले

Tue, 11 Jun 2024 10:45 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 11 Jun 2024 10:45 AM IST
सार

बलिया में गेम खेलने के चक्कर में एक छात्र ने जान गंवा दी। ऑनलाइन गेम में पैसे कट जाने पर पिता ने छात्र को डांटा तो इससे नाराज होकर उसने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली।  

विज्ञापन
student commits suicide due to frustrated by father scolding for losing money in online game at ballia
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के ताखा गांव में पिता की डांट से क्षुब्ध 10वीं के छात्र ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आनन फानन परिजनों ने उसका दाह संस्कार कर दिया। बताया जा रहा है कि छात्र ने ऑनलाइन गेम में काफी धनराशि गंवा दी थी। इस पर उसे फटकार पड़ी थी।

विज्ञापन


यह है मामला
ताखा निवासी अंजनी सिंह का पुत्र रोहन कुमार मोबाइल पर गेम खेलता था। गेम खेलने के चक्कर में अंजनी सिंह के खाते से लाखों की धनराशि रविवार को अचानक ऑनलाइन कट गई। इस पर उन्होंने रोहन को कड़ी फटकार लगाई थी।
विज्ञापन


पिता की डांट से नाराज रोहन रविवार की रात को खाना खाकर सो गया। स्वजनों के सो जाने के बाद किसी समय उसने फंदे पर लटककर मौत को गले लगा लिया। सोमवार की सुबह स्वजनों ने गंगा घाट पर दाह संस्कार कर दिया। रोहन पढ़ने में होनहार था। इधर कुछ दिनों से उसे ऑनलाइन गेम खेलने की लत लग गई थी। इसमें बराबर धनराशि का नुकसान होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को काफी रुपये कट जाने से युवक के पिता ने कड़ी फटकार लगा दी। इस पर उसने घातक कदम उठा लिया। थाना प्रभारी गड़वार मूलचंद चौरसिया ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।

बच्चे क्या देख रहे इसका ध्यान रखें माता-पिता

जिला अस्पताल की जैदानिक मनोवैज्ञानिक अनुष्का सिंह ने कहा कि घर के बड़ों को देख कर बच्चे ज्यादा समय मोबाइल पर गुजारना चाह रहे हैं। ऑनलाइन गेमिंग में फंस कर आत्महत्या जैसे कदम उठा रहे हैं। इस तरह की घटना होने पर माता पिता बच्चों के कठोरता से पेश आने की जगह प्यार से समझाएं, अन्यथा वह आत्मग्लानि में गलत कदम उठा लेगा। माता-पिता को बच्चे पर ध्यान रखना चाहिए कि वह मोबाइल पर क्या देख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed