फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Struck my mother's throat with a bunk strap

'चारपाई के पट्टे से गला कसकर मम्मी को मार दिया'

Mon, 05 Jul 2021 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
Struck my mother's throat with a bunk strap
नगरा। थाना क्षेत्र के सोनापाली गांव में तीन जून को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। विवाहिता के छह वर्षीय पुत्र का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कुछ लोगों पर मां की हत्या का आरोप लगाते हुए फफक कर रो रहा है। इससे पहले भी विवाहिता के पिता ने पुत्री की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस महानिदेशक सहित आला अफसरों को रजिस्टर्ड डाक से प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सोनापाली गांव में तीन जून को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका के पिता ने तीन लोगों पर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाते हुए डीजीपी सहित आला अफसरों को पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी, लेकिन अब तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं कि गई।
विज्ञापन

इधर मृतका के छह वर्षीय पुत्र प्रिंस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहता है कि तीन लोग घर का दरवाजा बंद कर तरबूजे में जहर मिलाकर मेरी मम्मी को खिला दिए और जब मम्मी छटपटाने लगी तो चारपाई के पट्टे से उसका गला कसकर कर मार दिए। इसके बाद भाग गए। पुत्र ने वीडियो में कहा है कि वो अपने छोटे भाइयों के साथ अंदर से झांक कर सब देख रहा था। वीडियो में मां की हत्या की बात बताते हुए प्रिंस फफक फफक कर रो रहा है। ये भी कहा कि उसने ये बात पुलिस को बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सोनापाली वाले मामले में मृत विवाहिता के पिता थाने पर आने के बजाय उच्चाधिकारियों को ट्वीट कर दिया था। उन्हें रविवार को थाने पर बुलाया गया था। उन्होंने तहरीर दे दी है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - शिवनारायण वैश, सीओ, रसड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed