फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Strike on cutting out the names of eligible people from PM Awas Yojana

पीएम आवास योजना से पात्र लोगों का नाम काटने पर धरना

Wed, 06 Jan 2021 09:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 09:47 PM IST
विज्ञापन
Strike on cutting out the names of eligible people from PM Awas Yojana
बलिया। प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में धांधली तथा गरीबों के उत्पीड़न का आरोप लगातेे हुए सागरपाली गांव निवासी समाजसेवी नसीम व्यवहार अपने समर्थकों के साथ हनुमानगंज ब्लाक में धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

धरना सभा को संबोधित करते हुए नसीम ने कहा कि सागरपाली गांव के सचिव, ग्राम प्रधान तथा अधिकारियों की मिली भगत से ग्रामसभा के पात्र व्यक्तियों का नाम सूची से काटकर अपात्रों को सूची में शामिल कर दिया गया है। यही नहीं ग्राम सभा के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार भी किया जाता है। जबकि प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया नारा सबका साथ, सबका विकास पर अधिकारीगण अमल नहीं कर रहे हैं। कहा कि कुछ अधिकारियों द्वारा भाजपा सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रहा है। उन्होंने मांग की कि सागरपाली गांव में तैनात सचिव को तत्काल हटाने के साथ अपात्र लोगों का नाम काटकर पात्रों को शामिल किया जाए। इस मौके पर अनिल खरवार, अजीत मिश्र, कृष्णा राजभर, रमाशंकर, दूधनाथ आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed