{"_id":"5eb043c48ebc3e90872859da","slug":"strictness-will-continue-in-lockdown-3-too-ballia-news-vns5233355156","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन-3 में जारी रहेगी सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन-3 में जारी रहेगी सख्ती
विज्ञापन
बलिया। लॉकडाउन को लेकर जनपद की पुलिस महकमा ने अपने अपने थाना क्षेत्रों में रविवार की शाम रूट मार्च किया। पुलिस ने लोगों को सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील की और चेताया कि नियम का पालन नहीं करने वाले तथा बेवजह घूमने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
नरही, चितबड़ागांव व फेफना पुलिस ने सीओ सदर चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में अपने-अपने क्षेत्र में रविवार की देर शाम मार्च किया। नरही थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्रा के नेतृत्व में नरही से लेकर कोटवां नारायणपुर तक फ्लैग मार्च निकालकर कर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के पालन करने की अपील की। उधर, चितबडागांव प्रभारी हरेराम मौर्या के नेतृत्व में रूट मार्च निकाल लोगों को जागरूक किया गया। फेफना प्रभारी शशिमौलि पांडेय के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने मार्च निकाला और लोगों केे सोशल डिस्टेसिंग का पालने करने को कहा। वहीं क्षेत्राधिकारी रसड़ा केपी सिंह व प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय के नेतृत्व में पुलिस ने ़मार्च निकाला। फ्लैग मार्च थाना से आरम्भ होकर घोसी मार्ग, बेल्थरा रोड मार्ग व सिकंदरपुर मार्ग होते हुए पुन: थाने पर पहुंचा। सीओ सिटी एके सिंह के नेतृत्व में गड़वार प्रभारी अनिल चंद्र तिवारी तथा दुबहर थाना प्रभारी रंजीत सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकालकर सोशल डिस्टेंस और लॉकडाउन का पूर्ण रुप से पालन करने की अपील की गई।
बेल्थरारोड। लॉकडाउन का पालन करने के लिए जन-जागरूकता अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी केपी सिंह के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस ने कोरोना से बचाव के लिए लोगों से लॉकडाउन का पालन करने का संदेश दिया। इस मौके पर थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह, चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार अन्य थानों में भी थाना प्रभारियों द्वारा फ्लैग मार्च निकाल लोगों को सोशल डिस्टेंस के बारे में जानकारी दी गई और पालने करने का आग्रह किया गया। बेवजह इधर उधर घूमने वालों के विरूद्घ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन
-