फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Strict action will be taken against teachers if they leave examination duty without permission

Ballia News: बिना अनुमति परीक्षा ड्यूटी छोड़ी तो शिक्षकों पर होगी कड़ाई

Mon, 03 Mar 2025 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against teachers if they leave examination duty without permission
बलिया। यूपी बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी से गैरहाजिरी शिक्षकों को भारी पड़ सकती है। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने नाराजगी व्यक्त की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी मनीष कुमार सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बीएसए ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अन्तर्गत हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षा के सफल संचालन के लिए परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षक के रूप में बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की ड्यूटी लगाई गई है। जिलाधिकारी ने एक मार्च को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कतिपय परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षक के रूप में नियुक्त बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक-शिक्षिका अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि तीन मार्च एवं उसके बाद की परीक्षाओं में बेसिक शिक्षा विभाग के ऐसे शिक्षक-शिक्षिका, जिनकी ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के रूप में लगाई गई है, अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर प्रत्येक शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed