फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Stretched the blanket of fog

तनी रही कोहरे की चादर

Sat, 03 Dec 2016 10:25 PM IST
Updated Sat, 03 Dec 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
Stretched the blanket of fog
तनी रही कोहरे की चादर
सुबह उठकर खिड़की खुलते ही लोगों को हर ओर कोहरा ही कोहरा नजर आया। समय भी कोई कम नहीं, घड़ी पर नजर गई तो नौ बज रहा था। कुछ ऐसा ही शनिवार का दिन रहा। चारों और कोहरे का पहरा था। दोपहर दो बजे भी दिन साफ नहीं हुआ। शाम होते-होते फिर कोहरे की चादर चारों और तन गई। सड़कों पर वाहन फाग लाइट जलाकर रेंगते हुए नजर आए।  
विज्ञापन

कोहरे के बीच शनिवार को तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई।

शुक्रवार तक अधिकतम तापमान जहां 28 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम 14 डिग्री रहा। लेकिन शनिवार को पारा लुढ़क गया और अधिकतम 27 तथा न्यूनतम 13 दर्ज किया गया। चारों ओर घना कोहरा रहा। खासकर देहात क्षेत्र में कोहरे का असर ज्यादा रहा। चंद मीटर दूरी पर भी चीजें भी नजर नहीं आ रहा थी। हाफ स्वेटर और एक शॉल ओढ़कर काम चलाने वाले भी जैकेट, मफलर आदि से पैक नजर आए। सड़कों पर दो पहिया हो या चार पहिया वाहन दिन नौ बजे भी सड़कों पर फाग लाइट जलाकर रेंगते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed