फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Street lights will be installed in 940 gram panchayats worth Rs 30.29 crore, toilets will be built

Ballia News: 30.29 करोड़ से 940 ग्राम पंचायतों में लगेंगी स्ट्रीट लाइटें, बनेंगे शौचालय

Fri, 14 Nov 2025 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Street lights will be installed in 940 gram panchayats worth Rs 30.29 crore, toilets will be built
बलिया/पंदह। गांवों में ठप पड़े विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी। केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 15वें वित्त आयोग की टाइड ग्रांट की पहली किस्त 42.89 करोड़ की राशि दी गई है।
विज्ञापन

संयुक्त सचिव जय प्रकाश पांडेय ने आदेश दिया है कि बजट के लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा अकेले ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों पर खर्च किया जाए। ऐसे में महीनों से लंबित पड़े विकास कार्यों में नई गति आने की उम्मीद है। ग्राम पंचायतों को इस मद में 30.29 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि मिली है।
विज्ञापन

जिसका प्रयोग कर पंचायतें ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता एवं कचरा निस्तारण, पर्यावरण संरक्षण, सामुदायिक परिसंपत्तियों का रखरखाव सहित स्ट्रीट लाइट, शौचालय और पंचायत भवन का कार्य करा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जारी की गई धनराशि में जिला पंचायत को 6.46 करोड़ की हिस्सेदारी मिली है।
क्षेत्र पंचायत के हिस्से 6.14 करोड़ की राशि आई है। पत्र में कहा गया है कि यदि पंचायतों ने प्राप्त अनुदान को निर्धारित मदों में खर्च नहीं किया या प्रगति रिपोर्ट समय पर नहीं भेजी, तो अगली किस्त रोकी जा सकती है। इसके लिए जिला प्रशासन को भी सख्त मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed