फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Storm, hail with water, damage to crops, farmers worried

आंधी, पानी के साथ पड़े ओले, फसलों को पहुंचा नुकसान, किसान चिंतित

Mon, 20 Apr 2020 08:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Storm, hail with water, damage to crops, farmers worried
बलिया। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। रविवार की देरशाम एक बार फिर मौसम ने करवट ली और कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश व ओले पड़े। हवा व बारिश के चलते कई इलाकों के खेतों में खड़ी गेहूं व मक्का की फसल गिर गई। इसके अलावा खलिहानों व खेतों में रखे बोझ तथा अनाज भी भींग जाने से किसानों को काफी क्षति हुई। हवा, बारिश व ओले के कारण आम की फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। बैरिया/जयप्रकाश नगर। क्षेत्र में रविवार की रात आई आंधी पानी ने मक्के की फसलों व विभिन्न मार्गों पर दर्जनों पेड़ों के साथ ही हाईटेंशन तारों पर जमकर कहर बरसाया है। तेज हवा के साथ बारिश से क्षेत्र में करीब दर्जनों एकड़ किसानों के मक्के की फसल पूरी तरह जमीन पर गिर कर नष्ट हो गई। इसके अलावा क्षेत्र के बलराम सिंह के डेरा से दलन छपरा मार्ग, चांददीयर चौराहा से जयप्रकाश नगर मार्ग, शिवन टोला से बकुलहा मार्ग पर 30 से अधिक पेड़ टूटकर गिर गए जिससे आवागमन भी बाधित रहा। उधर, तहसील क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में 18 विद्युत खंभे उखड़ गए जबकि कई स्थानों पर एचटी व एलटी विद्युत तार व ट्रांसफार्मर पर पेड़ टूट कर गिर गए।
विज्ञापन

दया छपरा। रविवार की रात पहले आई आंधी ने जहां खलिहानों में रखे किसानों का भूसा उड़ गया वहीं मड़ाई के लिए रखे गेहू के बोझ भी भींग गए। आंधी पानी से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। क्षेत्र में बहुत ज्यादा मात्रा में किसान मक्का की खेती किए हैं जो आंधी पानी में गिर कर बर्बाद हो गई।
विज्ञापन

रामगढ़। रविवार की रात तेज गरज के साथ आई आंधी व बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी। किसानों ने मौसम की अनिश्चितताओं को ध्यान में रखते हुए किसी प्रकार से कटाई के साथ साथ मडा़ई भी शुुरु कर दी थी। लेकिन रात में आई तेज आंधी व बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। खेतों व खलिहानों में रखे गेहूं के बोझ भींगने के साथ ही आंधी के चलते कटाई कर रखे गए गेहूं के बोझ भी तितर-बितर हो गए। उधर, एनएच 31 पर शरण लिए कटान पीडि़तों के कच्चे मकान व झोपड़ी क्षतिग्रस्त हो गए। कई दुकानदारों के टीन शेड उड़ कर दूर जा गिरे। आंधी पानी ने आम के फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचाया। आम के पेड़ों में लगे टिकोरे काफी संख्या में गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

75 गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित
बैरिया। आंधी पानी के चलते 75 ग्राम पंचायतों में अंधेरा पसरा हुआ है। रविवार को आई आंधी व बारिश में तहसील परिसर के नजदीक प्रदुम्न साहू, बरमेश्वर, रामप्रवेश सिंह के घर के पास, पासवान चौक व गैस गोदाम के पास सहित कुल 12 खम्भे नगर पंचायत क्षेत्र में उखड़ गए हैं। जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा स्थित तार पर पाइप गिरा है, ट्रांसफार्मर पर बबूल का पेड़ व करमानपुर में तार टूटा हुआ है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के चाईछपरा में विद्युत खम्भे व तार, टेंगरही बिरला बन्धा के पास सहित 18 विद्युत खम्भे टूटकर गिर गए हैं। इसके अलावा रामपुर दिघार से आ रही एचटी लाइन के कई जगह तार टूट गए हैं। आलम यह है कि नगर पंचायत, कोटवां, मधुबनी, तालिबपुर, करमानपुर, चकिया, जमालपुर, श्रीकांतपुर, श्रीनगर, दुर्जनपुर, उपाध्यायपुर, चाईछपरा आदि गांवों के लाखों लोग अंधेरे में हैं। हालांकि विद्युतकर्मी मरम्मत करने में जुटे हुए हैं। इस बाबत जेई विनोद भारद्वाज ने कहा कि मरम्मत व विद्युत खम्भे लगाने का काम चल रहा है, सोमवार की शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed