फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Storm and rain in Gadwar damaged wires and poles, leaving over 100 villages without power.

Ballia News: गड़वार में आंधी और बारिश से टूटे तार और खंभे, 100 से ज्यादा गांवों की बिजली गुल

Tue, 02 Jun 2026 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Storm and rain in Gadwar damaged wires and poles, leaving over 100 villages without power.
गड़वार क्षेत्र के कोढ़उपुर गांव में आंधी बारिश में झुका विद्युत खंभा। जागरूक पाठक
बलिया। सोमवार की सुबह की शुरुआत तीखी धूप से हुई। दोपहर तक धूप के कारण लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया । इस दौरान रविवार की अपेक्षा तापमान डेढ़ डिग्री ज्यादा रहा। उधर गड़वार में आंधी से तार और खंभे टूट गए। इससे 100 से ज्यादा गांवों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

लेकिन दोपहर बाद करीब तीन बजे मौसम बदला। 25 किलोमीटर (किमी) प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने से तापमान नीचे गिरा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में जनता को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान 35.5 व न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान में डेढ़ डिग्री की वृद्धि हुई है। गांधी महाविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि आगे तापमान तेजी से बढ़ने का अनुमान है। जून माह में लू बह सकता है। इससे लोगों का सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

उधर, गड़वार में शाम आई तेज आंधी और बारिश के कारण गड़वार विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। चांदपुर चट्टी के पास कई जगहों पर तार टूट कर गिर गए जबकि कोढ़उपुर में बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते क्षेत्र के 100 से अधिक गांवों की बत्ती गुल हो गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र के जेई राम नारायण यादव ने बताया कि विभाग की टीम तुरंत मरम्मत कार्य में जुट गई है। लाइनमैन विकास गुप्ता, हरे राम शर्मा और धनजी समेत दर्जनों कर्मचारी प्रभावित इलाकों में लाइन ठीक करने में लगे हैं। जेई के मुताबिक, अगर मौसम ठीक रहा तो रात 9 बजे तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed