{"_id":"64a06817f97f0b6138b60a348d4ac38c","slug":"stopped-speed-of-nh-to-the-lightning-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के लिए रोकी एनएच की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के लिए रोकी एनएच की रफ्तार
ब्यूरा/ अमर उजाला बलिया
Updated Thu, 24 Sep 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के तीन नंबर फीडर से जुड़े सैकड़ों उपभोक्ताओं ने गुरुवार को बिजली आपूर्ति दुरुस्त करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर चक्काजाम कर दिया। उनका आरोप है कि 20 दिनों से मोहल्ले की बिजली आपूर्ति बाधित कर दी गई है। इससे लोग शाम को अंधेरे में रहने को विवश हैं।
विभागीय शिथिलता से नाराज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के इलेक्ट्रानिक प्रकोष्ठ के व्यापारी भी लोगों के साथ सड़क पर उतर गए और आवागमन बाधित कर दिया।
करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल संदीप कुमार सिंह ने समझाकर जाम समाप्त कराया। साथ ही एसडीओ नगर मनोज कुमार से बात कराई। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं की गई तो दोबारा सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
इलेक्ट्रानिक व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोज राय के नेतृत्व में उतरे व्यापारियों ने बताया कि बिजली कटौती से उनका धंधा पूरी तरह चौपट हो गया है। बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सभी सबस्टेशन के ठीक सामने पहुंचे और एनएच जाम कर दिया।
जाम के दौरान मौके पर पहुंचे विद्युत विभाग के सहायक अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने के चलते आपूर्ति बाधित थी। जल्द ही आपूर्ति दिलाई जाएगी। इस पर व्यापारी नेता प्रदीप गुप्त और अरविंद गांधी ने कहा कि 20 दिनों से इलेक्ट्रानिक मार्केट और पिछले हिस्से के लोगों को बिजली नहीं मिल रही है। विभागीय अधिकारी अब तक केवल आश्वासन देते रहे हैं। ऐसे में आंदोलन ही उनका एक मुख्य सहारा रह गया।
चेतावनी दी कि तत्काल विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं की गई तो जल्द ही सड़क पर उतरने के लिए लोग बाध्य होंगे। जाम के चलते सड़क के दोनों तरफ छोटे-बड़े वाहनों का जाम लग गया। इस मौके पर रामजी, सुनील, मनोज, मुन्ना सोनी, अमित, संतोष, राजेश, कृष्णा, अरमान, आफताब, राजेश स्वर्णकार, हरीश, अशोक, राहुल सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।