फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Stoppages of buses started being fixed for Maha Kumbh

Ballia News: महाकुंभ के लिए तय होने लगे बसों के स्टापेज

Tue, 10 Dec 2024 10:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Stoppages of buses started being fixed for Maha Kumbh
बलिया। अगले माह प्रयागराज में शुरू होने वाले महाकुंभ में लोगों को भेजने की तैयारी परिवहन निगम शुरू कर दी है। बसों के स्टापेज तय होने लगे हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। बलिया डिपो से प्रयागराज के लिए 40 बसों के संचालन की योजना बनाई गई है। शासन से नई बस मिलने की भी उम्मीद है। परिवहन निगम रोडवेज बसों को जिले के कस्बों से भी चलाने की रणनीति बना रहा है।
विज्ञापन

प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ का आयोजन होगा। इसके लिए बसों को नया रंग रूप दिया जा रहा है। परिवहन निगम के अधिकारियों को उम्मीद है कि महाकुंभ में जिले से बड़ी संख्या में यात्री रोडवेज बसों से जाएंगे। ऐसे में यात्रियों की सहूलियत का पूरा ख्याल रखा जाएगा। इसके लिए चालक व परिचालकों को भी जानकारी दी जा रही है। जिले में मनियर, बांसडीह, सहतवार, बैरिया, नगरा, सिकंदपुर, गड़वार आदि जगहों से भी बसों को संचालित करने की योजना बनाई जा रही है। बसों पर महाकुंभ का लोगो लगाया जाएगा। बसों में भक्ति गीत बजाए जाएंगे। महाकुंभ जाने वाले लोग समूह में भी बसों की बुकिंग कर सकते हैं। 24 घंटे बसों को बुक किया जा सकता है। एआरएम अजय कुमार ने बताया कि महाकुंभ में अधिक से अधिक बसों का संचालन किया जाएगा। इसकी योजना बनाई जा रही है। कस्बों से भी संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed