फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Stop shop for millions of family members fled

घरवालों को बंद कर लाखों का सामान ले भागे

Sat, 20 Jun 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sat, 20 Jun 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
Stop shop for millions of family members fled
रसड़ा कोतवाली थाना क्षेत्र के अठिलापुर गांव में शुक्रवार की रात छात्रशक्ति कंस्ट्रक्शन के सहयोगी बबलू सिंह के घर में घुस चोरों ने पूरे परिवार को दो कमरे में बंद कर  तीन बक्से, एक बैग तथा लाखों के जेवरात सहित 35 हजार नकदी ले भागे। पुलिस मौका मुआयना करने के बाद छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन


अठिलापुर गांव निवासी बब्लू सिंह के घर शुक्रवार की रात चोर छत के सहारे घर में उतरे।  उसके बाद चोरों ने दो कमरे में सो रहे परिवार के लोगों को बाहर से बंदकर दिया। फिर इत्मीनान से एक कमरे में रखे तीन बक्से, एक बैग और  35 हजार नकद  सहित गहने ले उड़े।
विज्ञापन


भोर में करीब तीन बजे बबलू सिंह की नींद खुली तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। उसके बाद बब्लू परिवार के अन्य सदस्यों को आवाज दी। काफी देर तक कोई आवाज न सुनकर बब्लू के पुत्र मोहित ने किसी प्रकार दरवाजा खोला और पूरा परिवार बाहर आया। तब तक चोर अन्य कमरों के सामान ंसमेट का भाग चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसियों के साथ तीन बजे  भोर में ही बाइक से चोरों की तलाश में जुट गए। लेकिन चोरों का कहीं  अता-पता नहीं चला। सुबह करीब चार बजे घर से करीब एक किमी दूर कब्रिस्तान के  पास एक बगीचे में बक्सा और बैग टूटे हाल में मिला। बक्से और अटैची से सभी  सामान गायब रहा। टूटे बक्से से एक मोबाइल मिली है। जिसका चोरों के होने का अंदेशा जताया जा रहा है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed