फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Stop praying to those who support agricultural laws: Ramgovind

कृषि कानूनों का समर्थन करने वालों से बंद करें दुआ सलाम: रामगोविंद

Sun, 27 Dec 2020 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Stop praying to those who support agricultural laws: Ramgovind
बलिया में बांसडीह विधानसभा क्षेत्र रेवती ब्लाक के विसौली ग्राम में आयोजित किसान घेरा चौपाल को स? - फोटो : BALLIA
बलिया। खेती बारी और किसानी को निगलने वाले कृषि कानूनों के समर्थन में खड़े नेताओं से राम-राम, दुआ-सलाम, हुक्का पानी बंद करने तथा गांव में आने वाले सभी रास्तों पर ‘अंबानी-अडानी के एजेंटों का गांव में प्रवेश वर्जित है’ का नोटिस चिपकाने की अपील नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने की। वह रविवार को बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के रेवती ब्लॉक के विसौली ग्राम में आयोजित किसान घेरा चौपाल को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अडानी-अंबानी के एजेंट और उनके पेरोल पर जी रहे नेता किसानों में फूट डालने के लिए प्रशासन की मदद से जगह-जगह सम्मेलन कर रहे हैं और लोगों को समझा रहे हैं कि खेती बारी और किसानी को अंबानी-अडानी को देना लाभ का सौदा है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह सरकार सभी सार्वजनिक उपक्रमों, दूरसंचार, हवाई जहाज और रेल की तरह खेतीबारी और किसानी को भी अंबानी-अडानी समूहों को सौंप देने पर आमादा है। इसके लिए वह लोग रोज नया-नया झूठ बोल रहे हैं। इसके मुकाबले के लिए जरूरी है कि हम खेती बारी किसानी करने वाले सभी लोग समाजवादी पार्टी के साथ लामबंद रहें और इसे लेकर उसी एलान को सच मानें, जो समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव घोषित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed