{"_id":"67acede052dcb2bb2d0f2a25","slug":"stone-pelting-glass-broken-on-special-train-trains-arriving-from-bihar-jam-packed-ballia-news-c-190-1-ana1001-133375-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: स्पेशल ट्रेन पर पथराव, टूटा शीशा, बिहार से ठसाठस होकर पहुंच रहीं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: स्पेशल ट्रेन पर पथराव, टूटा शीशा, बिहार से ठसाठस होकर पहुंच रहीं ट्रेनें
विज्ञापन
बलिया। छपरा से होकर झूंसी जाने वाली कुंभ स्पेशल मंगलवार की देर शाम प्लेटफाॅर्म संख्या एक पर पहुंची। ट्रेन का दरवाजा न खोलने पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। दरवाजा नहीं खुलने पर पथराव कर दिया। इसमें ट्रेन के बाथरूम के दरवाजे के शीशे टूट गए। यात्रियों को हंगामा करता देख रेलवे पुलिस ने स्थिति को संभाला। दरवाजे को खोलवा कर यात्रियों को बोगी में बैठाया।
प्रयागराज जाने के लिए प्लेटफार्म श्रद्धालुओं से भरा रहा। माघ पूर्णिमा पर महाकुंभ में डुबकी लगाने के लिए मंगलवार को देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ विभिन्न ट्रेनों से रवाना हुई। बिहार से आने वाली ट्रेनें ठसाठस भरी हैं। लोगों को ट्रेन में सवार होने की भी जगह नहीं मिली रही। ऐसे में बोगी में बैठे यात्री दरवाजे को बंद कर दे रहे हैं। छपरा से होकर झूंसी जाने वाली कुंभ स्पेशल जब मंगलवार की देर शाम आठ बजे बलिया रेलवे स्टेशन पर पहंुची तो यात्रियों की प्लेटफॉर्म पर भारी भीड़ थी।
सुरक्षा पर मुस्तैद जवानों ने काफी प्रयास कर कुछ कोच के दरवाजे खोलवा कर यात्रियों को बैठाया। उसके बाद छपरा-लखनऊ आने पर यात्री वाराणसी के लिए रवाना हुए। वहीं,जीआरपी थाना प्रभारी विवेकानंद यादव ने बताया कि प्लेटफाॅर्म पर भीड़ थी। लेकिन ट्रेन पर पथराव की बात गलत व भ्रामक है। इस प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
बता दें कि रेलवे की ओर से यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रिंग रेल स्पेशल सहित तीन ट्रेनों का संचालन किया था। अंदाज से ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई। सुबह से देर रात तक प्रयागराज जाने वालों की भीड़ रही। बिहार की तरफ से आने वाली स्वतंत्रता सेनानी, पवन एक्सप्रेस, स्पेशल सहित कई ट्रेनें पैक होकर आई, सुरक्षा बलों के प्रयास के बावजूद फाटक नहीं खुला। यात्रियों ने जबरदस्ती करने का प्रयास किया, उसके बाद भी अंदर के यात्री फाटक नहीं खोला। अंदर एक दूसरे पर यात्री बैठे थे, शौचालय तक जगह खाली नहीं था।