फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   sticks and sticks in land dispute father died son injured

भूमि विवाद में चले लाठी-डंडे, पिता की मौत, बेटा घायल

Sun, 06 Jun 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
sticks and sticks in land dispute father died son injured
कोतवाली थाना क्षेत्र के सारंगपुर में महीनों से चल रहे भूमि विवाद को लेकर रविवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें बाप-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल वृद्ध की जिला अस्पताल जाते वक्त मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है सारंगपुर निवासी मनोज यादव व मुन्नी लाल यादव के बीच वर्षों से भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार को मुन्नी लाल यादव अपने लड़के संजय व राकेश के साथ छप्पर लगा रहे थे। इसको लेकर मनोज यादव के पक्ष के लोगों से विवाद हो गया। विवाद के दौरान मौके पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत करा दिया था। फिर उसी बात को लेकर दोबारा वाद विवाद बढ़ गया। जिसमें दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने चले। जिसमें एक पक्ष के मुन्नीलाल यादव (60) और उनका पुत्र संजय यादव (35) घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मुन्नी लाल यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में ही मुन्नीलाल की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर बांसडीह कोतवाली पुलिस पहुंच गई और मामले की जांच में जुटी गई है। पुलिस के अनुसार किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed