{"_id":"6317844e18d3a1584257096b","slug":"steps-towards-cleanliness-now-garbage-disposal-plants-will-be-set-up-in-villages-ballia-news-vns672871740","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता की ओर बढ़े कदम: अब गांवों में लगेंगे कूड़ा निस्तारण संयंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता की ओर बढ़े कदम: अब गांवों में लगेंगे कूड़ा निस्तारण संयंत्र
विज्ञापन
बलिया। शहर की तरह अब ग्राम पंचायतों में भी कूड़ा निस्तारण के लिए संयंत्र लगेंगे। सूखे और गीले कचरे के निस्तारण के लिए अलग-अलग प्रोजेक्ट लगेंगे। एक ग्राम पंचायत में संयंत्र लगाने पर करीब 60 लाख रुपये तक का खर्च आएगा। पहले चरण में इसके लिए पांच हजार की आबादी वाली 10 ग्राम पंचायतों का चयन किया जाएगा।
इसके तहत ग्राम पंचायतों में भी कचरा निस्तारण की व्यवस्था की जाएगी। ग्राम पंचायतों में पहली बार कचरा निस्तारण का प्रोजेक्ट स्थापित करने की मंजूरी दी गई है। पहले चरण में 10 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। चयनित पंचायतों में सूखे और गीले कचरे के निस्तारण के लिए संयंत्र लगाए जाएंगे। गांवों से प्रतिदिन निकलने वाले कचरे को स्थानीय स्तर पर निस्तारित किया जाएगा। पांच हजार की आबादी वाली ग्राम पंचायतों में जमीन चिह्नित करने के बाद सड़क किनारे संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य ग्राम पंचायतों को पूरी तरह स्वच्छ बनाना है।
छोटी ग्राम पंचायतों में 31 तो बड़ी को मिलेंगे 60 लाख रुपये
ग्राम पंचायतों में कूड़ा निस्तारण संयंत्र लगाने के लिए जमीनें खोजी जा रही हैं। ब्लॉक के एडीओ पंचायतों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। पांच हजार से कम आबादी वाली ग्राम पंचायतों में 31 लाख और बड़ी ग्राम पंचायतों में 60 लाख रुपये के प्रोजेक्ट लगेंगे।
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण इलाकों में कूड़ा निस्तारण के लिए संयंत्र लगाए जाने हैं। पहले चरण में 10 ग्राम पंचायतों का चयन किया जा रहा है। ग्राम पंचायतों से जमीन मिलने का प्रस्ताव आते ही शासन से धनराशि की मांग की जाएगी। - यतेंद्र सिंह, डीपीआरओ