फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Stay organized and be educated for respect

जब तक संगठित व शिक्षित नहीं होंगे, तब तक नहीं मिलेगा पहचान व सम्मान

Mon, 31 Aug 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Stay organized and be educated for respect
बांसडीह। किसी समाज या जाति के लोग संगठित व शिक्षित नहीं होंगे, तब तक समाज में न तो उन्हें कही पहचान मिलेगा न सम्मान। आज हमारे समाज के लोगों को हर राजनीतिक पार्टियां केवल वोट बैंक के रूप में प्रयोग कर रही हैं। लेकिन समाज के किसी व्यक्ति के साथ कोई अन्याय होता है। तब उन्हें उस समय कोई उनकी मदद के लिए खड़ा नहीं होता। यह सोचने व विचार करने का विषय हैं। यह बातें बांसडीह में कुशवाहा समाज की एक बैठक को सम्बोधित करते हुए बांसडीह विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी व भाजपा नेता बड़ेलाल मौर्य ने कही।
विज्ञापन

कहा कि सुरहिया कोल्ड स्टोरेज के पास कुशहर के कृष्ण कुमार वर्मा को बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया, लेकिन आर्थिक मदद तो दूर कोई उनके आंसू पोछने तक बड़ा नेता नहीं गया। कुशवाहा समाज ऐसे लोगों को जवाब समय आने पर जरूर देगा। समाजवादी पार्टी के उपाध्यक्ष हीरालाल वर्मा ने इस घटना पर गहरा छोभ व्यक्त करते कहा कि हमारे समाज के लोगों से इस तरह से घृणा अब तो हमें सोचने पर विवश कर दिया हैं।
विज्ञापन

एक ही तरह की घटना पर सभी नेताओं के संवेदना व आर्थिक मदद करना तथा कृष्ण कुमार के परिजनों को ढांढस तक न बंधाना नेताओं की सोच पर उंगली उठाने पर विवश करता हैं। अगर यही परिस्थितियां बनी रहेंगी तो ऐसे लोगों पर हमारा समाज विचार कर सकता हैं। इस मौके पर कुशवाहा सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य, रमेश कांत कुशवाहा, रामनाथ मौर्य, संजय वर्मा , देवनन्द वर्मा रामबिलास वर्मा, चंद्रबली वर्मा, विनोद कुमार वर्मा आदि रहे। संचालन भाजपा नेता रमेशकांत कुशवाहा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed