फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Station picket in support of the two-point demand

दो सूत्री मांग के समर्थन में स्टेशन धरना

Fri, 19 Feb 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
अमर उजाला ब्यूरो बलिया Updated Fri, 19 Feb 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Station picket in support of the two-point demand
 माडल रेलवे स्टेशन के पूरब के स्टेशनों के प्रति रेल महकमा सौतेला व्यवहार कर रहा है। यह आरोप लगाकर जनपदवासियों ने शुक्रवार को आधा दर्जन रेलवे स्टेशनों पर एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। साथ ही रेल महकमे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभी स्टेशन अधीक्षक/मास्टर को दो सूत्री ज्ञापन भी सौंपा गया। धरना देने वालों ने चेताया कि यदि अविलंब हमारी मांगें पूरी नहीं की गई तो धरना आमरण अनशन में तब्दील हो जाएगा। बलिया माडल रेलवे स्टेशन पर सपा के नगर सचिव सत्येंद्र पाठक के नेतृत्व में धरना दिया गया।
विज्ञापन


सत्येंद्र पाठक ने कहा सुविधा बढ़ाने की बात कौन कहे, डीएमयू ट्रेन का संचालन छपरा से बलिया तक बंद कर सुविधा से लोगों को वंचित कर दिया गया है। लोगों ने मांग की है कि इंटरसिटी एक्सप्रेस को छपरा से पुन: चलाया जाए।
विज्ञापन

रेवती प्रतिनिधि : रेलवे स्टेशन प्रांगण में अमित पांडेय पप्पू एवं दल छपरा हाल्ट रेलवे स्टेशन पर मुकेश यादव और डब्लू तिवारी के नेतृत्व में दो सूत्री मांगों के समर्थन में लोगों द्वारा शुक्रवार को धरना दिया गया। साथ ही रेवती रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर बलदाऊ प्रसाद को रेलमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। अनूप मिश्र, ब्रजेश तिवारी, प्रभुनाथ सिंह, छोटू तिवारी, शशिभूषण यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांसडीह रोड प्रतिनिधि: स्टेशन पर दो सूत्री मांगों के समर्थन में शुक्रवार को सपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य राधेश्याम यादव के नेतृत्व में बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन पर धरना दिया गया। हरेंद्र यादव, प्रमोद यादव, बृजेश, मनोज, राजीव, धर्मजीत, राजकुमार यादव, रमेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed