फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   station officer do petroling to check the crime

अपराध पर नकेल के लिए गश्त पर निकलें थानाध्यक्ष

Sun, 03 May 2015 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 May 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
station officer do petroling to check the crime
पुलिस अधीक्षक राजूबाबू सिंह ने रविवार को पुलिस लाइन के मनोरंजन हाल में अपराध समीक्षा बैठक में एक-एक थानाक्षेत्र के अपराध की समीक्षा की। लापरवाह थानाध्यक्षों की क्लास लगाई। अच्छा कार्य करने वालों की सराहना भी की।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हर हाल अपराधियों पर नकेल कसने की जरूरत है।

सभी थानाध्यक्ष रात में अपने-अपने थाना क्षेत्र का भ्रमण करते रहें। इसकी क्रास चेकिंग के लिए क्षेत्राधिकारी भी लगे रहें। चोरी की घटनाएं इन दिनों अधिक हो रही हैं। सबसे खराब स्थिति शहर कोतवाली क्षेत्र की है। कहा कि अपराध कम करने की दिशा में ठोस कदम उठाएं। इसके प्रति लापरवाह पुलिस अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे। कहा कि लूट, छिनैती, बलात्कार की घटनाओं के बारे में सूचना मिलते ही छानबीन कर लें।
विज्ञापन


इसके बाद अपने उच्चाधिकारी को भी जानकारी दे दें। मेरे पास इस तरह की शिकायत सीधे जिला मुख्यालय पर पहुंचती है तो माना जाएगा कि संबंधित थानेदार लापरवाह है। गोवध पर भी सीमावर्ती थानाध्यक्ष निगाह रखें। इस मौके  एएसपी केसी गोस्वामी, सीओ नगर डीपी सिंह, सीओ रसड़ा केसी सिंह, बांसडीह सीओ जटाशंकर राव, शहर कोतवाल अजय राय, रसड़ा कोतवाल संदीप कुमार सिंह, गड़वार एसओ नीरज पाठक, फेफना एसओ श्यामजी यादव, नरही एसओ संतलाल यादव और थानों के थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed